{"_id":"644ad9bfbddb8f8959016887","slug":"park-will-be-built-on-two-and-a-half-acres-in-the-name-of-martyr-in-bohar-and-four-acres-in-garhi-bohar-rohtak-news-c-17-roh1019-136214-2023-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: बोहर में शहीद के नाम पर ढाई एकड़ तो गढ़ी बोहर में चार एकड़ में बनेगा पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: बोहर में शहीद के नाम पर ढाई एकड़ तो गढ़ी बोहर में चार एकड़ में बनेगा पार्क
विज्ञापन
गांव बोहर में दौरा करते नगर निगम आयुक्त धीरेन्द्र खड़गटा । विज्ञप्ति
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। बोहर गांव में ढाई एकड़ के अंदर शहीद के नाम पर पार्क बनाया जाएगा। साथ ही गढ़ी बोहर में चार एकड़ में पार्क बनेगा। वीरवार को वार्ड नंबर नौ के दौरे के दौरान ग्रामीणों द्वारा रखे गए प्रस्ताव व निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने यह आश्वासन दिया।
आयुक्त ने इसके साथ ही सेक्टर दो-तीन व चार में टूटी सड़कों के गड्ढों को भरने, सीवरेज व पानी निकासी की लाइन अलग करने का भी भरोसा दिलाया। उनके साथ डिप्टी मेयर अनिल कुमार व पार्षद जयभगवान ठेकेदार भी मौजूद रहे।
आयुक्त ने बताया कि जांच के दौरान बोहर गांव में घरों के सीवर कनैक्शन नहीं है। ग्रामीण जल्द से जल्द सीवर के कनेक्शन करवाएं। क्योंकि निगम उसी सड़क व गली का निर्माण करेगा, जहां शत-प्रतिशत सीवरेज के कनेक्शन हो चुके हैं। इसके साथ ही बोहर गांव के स्टेडियम में पानी का छिड़काव एसटीपी प्लांट में ट्रीट किए गए पानी से किया जाएगा। वहीं, आयुक्त ने सेक्टर-तीन स्थित सामुदायिक केंद्र में सेक्टरों में जलभराव, टूटी सड़कों से लेकर पानी व सीवरेज के अवैध कनेक्शन बंद कराने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
बोहर में ढाई एकड़ व गढ़ी बोहर में चार एकड़ में पार्क बनाए जाएंगे। दोनों गांवों में निगम की जमीन खाली है। इसके लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश दे दिए हैं।
धीरेंद्र खड़गटा, आयुक्त, नगर निगम