फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Parents Sensitized on World Clubfoot Day

Rohtak News: विश्व क्लबफुट दिवस पर अभिभावकों को किया जागरूक

Fri, 05 Jun 2026 12:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Parents Sensitized on World Clubfoot Day
04जेएनडी07: नागरिक अस्पताल में विश्व क्लबफुट दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बच्चे व अ​भिभावक। स्र
जींद। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत बुधवार को जिला नागरिक अस्पताल में विश्व क्लबफुट दिवस मनाया गया। इस अवसर पर चिकित्सकों ने अभिभावकों को क्लबफुट (टेढ़े पंजे) की जन्मजात समस्या, इसके उपचार और समय पर पहचान के महत्व के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन

उप-सिविल सर्जन एवं कार्यक्रम प्रभारी डॉ. रमेश पांचाल ने बताया कि जिला नागरिक अस्पताल में अनुष्का फाउंडेशन के सहयोग से प्रत्येक वीरवार को 0 से 6 वर्ष तक के क्लबफुट से पीड़ित बच्चों का निशुल्क उपचार किया जाता है। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. योगेश मलिक और डॉ. संतलाल बेनीवाल बच्चों का उपचार कर रहे हैं। उपचार के बाद अनुष्का फाउंडेशन की ओर से विशेष जूते, ब्रेस और अन्य आवश्यक सामग्री भी उपलब्ध कराई जाती है।
विज्ञापन

डॉ. रमेश पांचाल ने बताया कि विश्व क्लबफुट दिवस प्रतिवर्ष डॉ. इग्नासियो पोंसेटी के सम्मान में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि क्लबफुट एक ऐसी जन्मजात स्थिति है, जिसमें बच्चों के पैर अंदर की ओर मुड़े होते हैं। समय पर उपचार मिलने पर यह समस्या पूरी तरह ठीक हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 141 बच्चों का सफलतापूर्वक उपचार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed