रोहतक। राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में मंगलवार को अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में महाविद्यालय के तीनों संकायों से लगभग 200 अभिभावक शामिल हुए। इसमें शिक्षकों और अभिभावकों को छात्राओं की शैक्षणिक प्रगति, व्यवहार और समग्र विकास पर चर्चा की गई। प्राचार्य डॉ. शमशेर सिंह ने अभिभावकों को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। बैठक के आयोजन में डॉ. अंजू, डॉ. बबीता, डॉ. प्रवेश, डॉ. हर्ष, डॉ. दिलीप ने विशेष भूमिका निभाई।
वहीं कॉलेज में छात्राओं ने राजकीय कॉलेज सांपला में आयोजित जिला स्तरीय एंटी टोबैको स्क्वायड प्रतियोगिताओं में भाग लिया । इसमें बीएससी द्वितीय की छात्रा खुशी ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन में प्रथम स्थान और अंग्रेजी ऑनर्स की छात्रा नंदिनी ने भाषण प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया।