{"_id":"5efe3eea8ebc3e431836d64c","slug":"parashawnath-city-plot-allotment-rohtak-news-rtk562218689","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्श्वनाथ सिटी में 800 आवंटियों को 11 साल बाद मिलेगा प्लॉट पर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्श्वनाथ सिटी में 800 आवंटियों को 11 साल बाद मिलेगा प्लॉट पर कब्जा
विज्ञापन
parashawnath city plot allotment
रोहतक। पार्श्वनाथ सिटी में बसने का सपना देखने वाले करीब 800 लोगों को 11 साल बाद प्लाट पर कब्जा मिलने की उम्मीद जगी है। पार्श्वनाथ सिटी के के सभी लंबित मामले की हरेरा में सुनवाई पूरी हो चुकी है। इसके बाद हुए फैसले का असर अब नजर आने लगा है। बिल्डर की ओर से निवेशकों को पत्र भेजा जा रहा जिसमें कहा गया है कि निवेशक बकाया 10 प्रतिशत राशि जमा करें और अपने प्लाट पर कब्जा लें। एक अनुमान के हिसाब से आवंटी को 50 हजार से ढाई लाख तक का भुगतान करना होगा।
पार्श्वनाथ सिटी की बायर्स एसोसिएशन के प्रधान परमिंदर सिंह कादियान ने बताया कि यह कब्जा निवेशकों को नए आवंटन नंबर के हिसाब से दिया जाएगा। बिल्डर की ओर से जगह कम हो जाने के बाद नए ले आउट प्लान की मंजूरी के बाद यह पत्र जारी किया गया है। बिल्डर की ओर से रोजाना 50 से अधिक लोगों को यह पत्र मिल रहा है। पांच दिन के भीतर सभी आवंटियों के पास पत्र पहुंच जाएगा।
रविवार को बुलाई बैठक
पार्श्वनाथ सिटी के निवेशकों ने अपने संघर्ष को लेकर एक बायर्स एसोसिएशन बना रखा है। इसके बैनर तले पूरी लड़ाई लड़ी गई। सितंबर माह में संघर्ष को 11 साल पूरे हो जाएंगे। एसोसिएशन ने अपने ग्रुप में बिल्डर की ओर से आ रहे पत्र के साथ पूरी जानकारी शेयर किया है। 12 जुलाई को उनकी ओर से एक बैठक बुलाई गई है। जिसमें अगली रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन
पार्श्वनाथ सिटी में बसने वाले निवेशकों के पास बिल्डर के पत्र आ रहे हैं। हरेरा में उनकी बात सुनी जाने के कारण ही आज उनका सपना सच होने जा रहा है। रविवार क ो होने वाली बैठक में अगली रणनीति तय की जाएगी।
- परमिंदर सिंह कादियान, अध्यक्ष, बायर्स एसोसिएशन, पार्श्वनाथ सिटी।