फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Para Mohalla's female Kovid went to Gohana to know her condition

भाभी का हाल जानने गोहाना गई पाड़ा मोहल्ला की महिला कोविड-19 पॉजिटिव

Sat, 02 May 2020 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Para Mohalla's female Kovid went to Gohana to know her condition
Para Mohalla's female Kovid went to Gohana to know her condition - फोटो : RohtakCity
भगत फूल सिंह महिला मेडिकल कॉलेज खानपुर सोनीपत में रोहतक की रहने वाली एक महिला कोविड-19 से ग्रस्त मिली है। महिला रोहतक से गोहाना (मायका) अपनी भाभी का हाल जानने लगभग एक माह पहले गई थी। महिला के संक्रमित होने की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन अलर्ट हो गया और महिला के रोहतक स्थित पाड़ा मोहल्ला आवास के आसपास के एरिया को घेर लिया। मरीज के कांटेक्ट में आए लोगों की हिस्ट्री ली जा रही है और प्रशासन ने पूरे एरिया की माइक्रो स्क्रीनिंग करवाना शुरू कर दिया है। महिला के अलावा पीजीआईएमएस में गुरुग्राम व बहादुरगढ़ के एक-एक मरीज को कोविड-19 संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। पाड़ा मोहल्ला की मरीज के पति ने बताया कि उसकी पत्नी लगभग एक माह पहले अपनी भाभी से मिलने गोहाना वाल्मीकि बस्ती गई थी और वहीं रुक गई। वह स्वयं शहर के एक सरकारी कॉलेज में सफाई का काम करता है। उसकी दो बेटी व एक बेटा हैं। मरीज के पति ने बताया कि उसकी पत्नी तीनों बच्चों को लेकर अपने मायके गई थी। यहां उसकी 13 साल की बेटी को सांस लेने में समस्या हुई, वह अस्थमा की मरीज है। उपचार के लिए उसे खानपुर मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया। यहां मां व बेटी का सैंपल लिया गया, इसमें बेटी निगेटिव व उसकी पत्नी कोविड-19 से संक्रमित मिली। इसकी सूचना उसे शनिवार को ही मिली है। सूचना के साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम घर पर आ गई है।
विज्ञापन

महिला के कांटेक्ट में आए लोगों को तलाश रहा स्वास्थ्य विभाग
महिला के कोविड-19 पॉजिटिव मिलते ही उसके संपर्क में आए 10 लोगों को सोनीपत स्वास्थ्य विभाग ने आइसोलेशन में रख लिया है। इसके अलावा रोहतक स्वास्थ्य विभाग भी देर सायं तक पाड़ा मोहल्ला में महिला के पति व उसके के कांटेक्ट को तलाशता रहा। बताया जा रहा है कि महिला का पति तीन दिन पहले अपनी पत्नी व बच्चों से मिलने गोहाना गया था। जबकि महिला के पति ने बताया कि वह 15 दिन पहले अपनी पत्नी से मिलकर आया था। प्राथमिक जांच में स्वास्थ्य विभाग महिला के पति की बात को न मानकर पूरे एरिया की स्क्रीनिंग कर रहा है।
विज्ञापन

गुरुग्राम व बहादुरगढ़ के मरीज भी मिले पॉजिटिव
पीजीआईएमएस में उपचार के लिए आए दो और मरीजों को कोविड-19 पॉजिटिव मिला है। जनसंपर्क अधिकारी डॉ. वरुण अरोड़ा ने बताया कि गुरुग्राम के सेक्टर 18 का व्यक्ति दो दिन से आईसीयू में भर्ती है। उसे सांस संबंधी समस्या थी। उसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई है। इसके अलावा बहादुरगढ़ का एक और मरीज कोविड-19 पॉजिटिव मिला है। संस्थान की जांच रिपोर्ट के हिसाब से 108 सैंपल में से बहादुरगढ़ का एक मरीज पॉजिटिव आया है। यह जीएच बहादुरगढ़ का है। इसके अलावा गुरुग्राम का मरीज अलसुबह पाजिटिव मिला है। सायं छह बजे तक रिपोर्ट में रोहतक के सभी निगेटिव मिले हैं। अभी तक 11121 सैंपलों की जांच हो चुकी है, इसमें से 152 की जांच रिपोर्ट पाजिटिव मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed