फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Para athlete accuses AAI of favouring favourites

Rohtak News: पैरा खिलाड़ी ने एएआई पर लगाया चहेतों को लाभ पहुंचाने का आरोप

Sat, 16 May 2026 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 16 May 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Para athlete accuses AAI of favouring favourites
33-रोहतक के मैना टूरिज्म कॉम्पलेक्स में पत्रकारों से बात करते अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता पैरा खिल
रोहतक। अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता पैरा खिलाड़ी नवीन दलाल ने आर्चरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एएआई) पर भेदभाव व चहेतों को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया। मैना टूरिज्म कॉम्प्लेक्स में शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में नवीन दलाल ने सरकार से मदद की गुहार लगाते हुए अक्तूबर 2026 में जापान में होने वाले पैरा एशियन गेम्स के लिए ट्रायल लेने की मांग की।
विज्ञापन


नवीन दलाल ने कहा कि वह 2001 से लेकर अब तक हुए पैरा एशियन गेम्स में गोल्ड, सिल्वर व ब्राॅन्ज मेडल जीत चुके हैं लेकिन अब उनके साथ एएआई की ओर से भेदभाव किया जा रहा है। नवीन ने बताया कि पैरा एशियन गेम्स के लिए दो कैटेगरी में ट्रायल होते हैं।
विज्ञापन

वह डब्ल्यूवन कैटेगरी में आते हैं। सभी नियमों पर खरे भी उतर रहे हैं लेकिन एएआई की ओर से नए नए नियम बनाकर होनहार खिलाड़ियों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह सिलेक्शन नहीं चाहते, बस सिर्फ एक बार उनका ट्रायल लिया जाए। नवीन दलाल ने आरोप लगाया कि लगातार एएआई के अधिकारी उन्हें गुमराह कर रहे हैं। सरकार इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप कर उनका ट्रायल दिलाए। अगर एएआई ने उनका ट्रायल नहीं लिया तो वह अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed