फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   pant died planted by CM

सीएम के लगाए पौधों को भूल गए अधिकारी, एक सप्ताह में ही सूखे

Thu, 03 Sep 2015 02:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Thu, 03 Sep 2015 02:28 AM IST
विज्ञापन
पौधे पिछली सरकारों में भी लगाए जाते थे, लेकिन वे मर जाते थे। हम ऐसा नहीं होने देंगे। हम विभाग और अफसरों से एक-एक पौधे का हिसाब लेंगे। 26 अगस्त को सीएम मनोहर लाल खट्टर ने राजीव गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में अधिकारियों को दो टूक कहा था कि हम पूछेंगे कि पौधों का क्या हुआ।
विज्ञापन


 लेकिन जिला प्रशासन सीएम की भी नहीं सुन रहा है। इस तरह पहले भी पौधे लगने व मर जाने की बात कहकर पुरानी सरकार पर तंज कसा गया था। लेकिन राजीव गांधी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में सीएम ने खुद जिन पौधों को लगाया था, उनकी हालत देखकर लगता है कि वह भी पौधों का हिसाब रखना भूल गये हैं। यहां सीएम ने खुद पौधारोपण कर हर घर हरियाली अभियान की शुरुआत की थी। प्रशासन ने दावा किया था एक ही दिन में पूरे जिले में 50 हजार पौधे लगाए गए। अब सवाल ये है कि जब सीएम के लगाए पौधों को पानी नहीं दिया गया और देखभाल नहीं की गई तो पूरे जिले का क्या हाल होगा।
विज्ञापन


हालात ये है कि स्टेडियम में लगाए गए आधा दर्जन पौधे पानी नहीं मिलने की वजह से पूरी तरह सूख चुके हैं। वहां जिस जगह पर पौधों को लगाया गया है, वह जमीन पूरी तरह से सूख चुकी है। इस भीषण गर्मी के बावजूद उन पौधों को पानी नहीं दिया जाएगा तो उनका सूखना लाजमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आखिर कौन देगा सीएम को जवाब
सीएम ने अपने हाथों से जिन पौधों को लगाया और अब वे दम तोड़ रहे हैं तो जवाब कौन देगा। इस बारे में डीएफओ से बात करने के लिए कार्यालय में कई बार फोन किया गया, लेकिन अभी कुछ नहीं बता पाने की बात कही गई। कहा गया कि डीएफओ अभी यहां नहीं हैं और कार्यालय आकर बात कर सकते हैं।


पौधे बच्चों जैसे, पूरी करेंगे देखभाल
भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश भाटिया के अनुसार मुख्यमंत्री ने जो पौधे लगाए थे, उनका संरक्षण किया जाएगा। यदि देखभाल में लापरवाही हुई है तो इसे देखेंगे, क्योंकि पौधे बच्चों के समान है और उनके फलने-फूलने के लिए जो भी व्यवस्था होगी, वह पूरी तरह से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed