फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Pandit BDS Health University celebrated 13th foundation day

पंडित बीडीएस हेल्थ विवि ने मनाया 13वां स्थापना दिवस

Thu, 03 Jun 2021 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Pandit BDS Health University celebrated 13th foundation day
पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय ने बुधवार को अपना 13वां स्थापना दिवस हवन पूजन कर मनाया। इस मौके पर एमडीयू के प्रोफेसर जगबीर राठी द्वारा विश्वविद्यालय के कुलगीत का अनावरण किया गया। साथ ही लाला श्याम लाल भवन में पीपीपी मोड पर डायलिसिस मशीन का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

पीजीआईएमएस के कुलपति डॉ. ओपी कालरा, कुलसचिव डॉ. एचके अग्रवाल, निदेशक डॉ. रोहतास कंवर यादव, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पुष्पा दहिया, डीन एकेडमिक अफेयर डॉ. एसएस लोहचब व डीन छात्र कल्याण डॉ. गजेंद्र सिंह ने स्थापना दिवस पर देश व प्रदेश की जनता के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए यज्ञ में आहुति डाली। कुलपति डॉ. ओपी कालरा ने बताया कि 2021 में हेल्थ विवि के स्थापना दिवस पर कोरोना महामारी को देखते हुए अधिकांश कार्यक्रम आयोजित नहीं किए गए। डीसी संस्था द्वारा आठ डायलिसिस मशीनें संस्थान में लगाई गई हैं ताकि मरीजों को इसका कम दर में लाभ मिल सके। इसके लिए 750 रुपये फीस तय की गई है। कुलपति डॉ. कालरा ने फीता काटकर अत्याधुनिक कोविड-19 कंट्रोल रूम का शुभारंभ किया। साथ ही सुविधाओं का निरीक्षण किया। कोविड-19 कंट्रोल रूम के इंचार्ज प्रोफेसर डॉ. वरुण अरोड़ा, को-आर्डिनेटर डॉ. हरनीत सिंह व डॉ. विनय रावत ने बताया कि बुधवार से सभी को ऑनलाइन माध्यम से सॉफ्टवेयर की सहायता से रिपोर्ट मोबाइल पर भेजी जाएंगी। इस मौके पर पीजीआईडीएस प्राचार्य डॉ. संजय तिवारी, कोविड इंचार्ज डॉ. वीके कत्याल, प्रो. डॉ. वरुण अरोड़ा, डॉ. हरनीत सिंह, डॉ. विनय, प्रो. सुनीता, शकुंतला, डीएमएस डॉ. परमिंद्र वर्मा सहित कई सीनियर चिकित्सक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed