फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Panchayat minister will decide today whether Omaxe City will remain in the Municipal Corporation or not

Rohtak News: ओमैक्स सिटी नगर निगम में रहेगा या नहीं, पंचायत मंत्री आज लेंगे निर्णय

Fri, 20 Dec 2024 02:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
Panchayat minister will decide today whether Omaxe City will remain in the Municipal Corporation or not
रोहतक। जिला परिवेदना समिति की बैठक शुक्रवार को 11 बजे जिला विकास भवन में होगी। इसकी अध्यक्षता विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार करेंगे।
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त धर्मेंद्र की अध्यक्षता में गठित कमेटी की रिपोर्ट पर पंचायत मंत्री निर्णय लेंगे कि ओमैक्स सिटी नगर निगम में शामिल रहेगा या नहीं। साथ ही बैठक में 15 शिकायतों की सुनवाई होगी, इसमें 13 नई शामिल की गई हैं।
हुड्डा सरकार के कार्यकाल में दिल्ली रोड पर भालौठ ब्रांच व जेएलएन के आगे प्राइवेट बिल्डर ने ओमैक्स सिटी के लिए प्लॉट काटे गए थी। यहां 700 से 800 के करीब प्लाॅट हैं। ओमैक्स सिटी निवासी यशवीर व सुमित ने 2023 में आयोजित परिवेदना समिति की बैठक में शिकायत दी थी कि ओमैक्स सिटी प्रबंधन मूलभूत सुविधाएं नहीं दे रहा है। 21 नवंबर की बैठक में समिति ने ओमैक्स सिटी को नगर निगम में शामिल करने की प्रक्रिया पर रिपोर्ट मांगी थी। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि बिल्डर ने ईडीसी व आईडीसी के नाम पर गड़बड़ी की है। प्लाॅट धारकों से 15 साल पहले ज्यादा पैसे ले लिए और सरकार के पास जमा कम करवाए। पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार ने निगम आयुक्त की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन कर पूरी रिपोर्ट मांगी थी।
विज्ञापन

.....
मोखरा के श्मशान को लेकर एडीसी देंगे रिपोर्ट
परिवेदना समिति की पिछली बैठक में मोखरा के ग्रामीणों ने श्मशान घाट को लेकर शिकायत दी थी, लेकिन शिकायतकर्ता बैठक में नहीं पहुंचे। इस पर एडीसी (अतिरिक्त उपायुक्त) नरेंद्र कुमार ने कहा कि वे गांव में मामले की जांच करने गए थे। दोनों पक्षों ने कहा कि वे अपने स्तर पर मामले को सुलझाएंगे, यह लिखकर दिया है। मंत्री ने अगली बैठक के लिए मामला पेंडिंग रख दिया था। साथ ही एडीसी से पूरी रिपोर्ट मांगी थी। शुक्रवार को एडीसी मंत्री के सामने परिवेदना समिति में पूरी रिपोर्ट देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

....
यह शिकायत रखी जाएंगी
- जनता कॉलोनी निवासी देवेंद्र सिंह का आरोप है कि कॉलोनी में सीसी सड़क व पार्क निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया है। साथ ही सड़क की मोटाई भी कम है। जांच करके निर्माण एजेंसी व अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

- गीताजलि कॉलाेनी के लोगों का आरोप है कि गलियां कच्ची हैं। सीवर संबंधी समस्या के साथ पानी किल्लत भी है।
- डेयरी मोहल्ला निवासी कृष्ण का आरोप है कि साझी खेवट में अवैध निर्माण किया जा रहा है।
- जेपी कॉलोनी के लोगों का आरोप है कि कॉलोनी में अवैध तरीके से दो रसायन फैक्टरी चल रही हैं।
- निंदाना गांव निवासी अजमेर का आरोप है खेवट का दुरुपयोग करके लोन लिया गया है।
- घरौंठी गांव निवासी रामभूल ने मत्स्य विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई के लिए शिकायत दी है।
- वार्ड से कब्जे हटवाने के लिए सांपला निवासी प्रताप सिंह फौजी ने शिकायत दी है।
- खरावड़ गांव निवासी लक्ष्मीदत्त की शिकायत दी है कि कब्जा हटाने के आदेश पर रोक लगाई जाए।
- बनी सिंह नांदल निवासी बोहर की शिकायत है कि बोहर की सभी गलियों को पक्का किया जाए।
- जींद बाईपास की फौजी कॉलोनी व अंतमपुरम के घरों से जा रही बिजली लाइन को हटाया जाए।
- लाखनमाजरा निवासी राजबाला की शिकायत है कि कोर्ट में जीत के बावजूद कब्जा नहीं मिल रहा। कब्जा दिलवाया जाए।
- बहादुरगढ़ के गांव खरमाण निवासी सतीश कुमार ने शिकायत दी है कि उसको गाड़ी के लोन की एनओसी नहीं दी जा रही है।
-----
परिवेदना समिति की बैठक 20 दिसंबर को सुबह 11 बजे जिला विकास भवन के सभागार में होगी। बैठक की अध्यक्षता विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार करेंगे। एजेंडे में 15 शिकायतों को शामिल किया गया है। 15 में से 13 शिकायत नई शमिल की गई हैं।

धीरेंद्र खड़गटा, उपायुक्त, रोहतक

19जेएनडी25: स्कूल से छुट्टी के बाद निकलते छोटे बच्चे। संवाद

19जेएनडी25: स्कूल से छुट्टी के बाद निकलते छोटे बच्चे। संवाद

19जेएनडी25: स्कूल से छुट्टी के बाद निकलते छोटे बच्चे। संवाद

19जेएनडी25: स्कूल से छुट्टी के बाद निकलते छोटे बच्चे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed