फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Paddy not sold even after four days due to moisture, rain expected from tomorrow

नमी के कारण चार दिन बाद भी नहीं बिका धान, कल से बारिश के आसार

Wed, 05 Oct 2022 01:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 05 Oct 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Paddy not sold even after four days due to moisture, rain expected from tomorrow
नई अनाज मंडी में बाजरे की खरीद करता हैफेड। अमर उजाला
चार दिन से अनाज मंडी में किसान धान खरीद खरीद का इंतजार कर रहे हैं। धान खरीद न होने की वजह अधिकारी ज्यादा नमी होना बता रहे हैं। इसके विपरीत आढ़तियों के अनुसार मंडी में अभी तक कोई मिलर नहीं पहुंचा है, जिस कारण धान नहीं खरीदा जा रहा है। वहीं मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले पांच दिनों तक बारिश की संभावना जताई जा रही है। इस बीच किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है। चार दिन से मंडी में इंतजार कर रहे किसानों के अनुसार अन्य फसलों की कटाई व आगामी फसलों की बुवाई की तैयारियां भी लेट हो रही है।
विज्ञापन

चार दिन हो चुके मंडी में कोई मिलर नहीं पहुंचा
चार दिन के बाद भी मंडी में कोई मिलर नहीं पहुंचा है। नमी को खरीद न होने का कारण बताना सरासर गलत है। हालत यह है कि मंडी में तय मानकों को पूरा करने वाली फसल भी चार दिन से खरीदार का इंतजार कर रही है। -संजय सिगरोहा, आढ़ती
विज्ञापन

अगर बारिश हुई तो होगा नुकसान
मौसम विभाग का पूर्वानुमान 6 अक्तूबर से तीन दिन बारिश की संभावना जताई जा रही है। अगर बारिश शुरू होने से पहले धान की खरीद न हुई तो किसानों को नुकसान हो सकता है। बारिश से फसल भीगी तो सूखने में न जाने कितने दिन लगेंगे। किसान अन्य फसलों की कटाई और अगली फसल की बुवाई की तैयारी भी नहीं कर पा रहे हैं।-मोहित पंघाल, आढ़ती
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार को पहले इंतजाम करने चाहिए
सरकार दावे कर रही थी कि एक अक्तूबर से धान की खरीद शुरू कर दी जाएगी, लेकिन चार दिन बीत जाने के बाद भी एक भी दाना धान नहीं बिका है। एक अक्तूबर को मंडी का दौरा करने आए डीसी से सामने धान खरीद की मांग रखी थी। सरकार को धान खरीद के लिए पहले से ही इंतजाम करने चाहिए थे, ताकि किसान परेशान नह होते। -मुकेश बंसल, प्रधान, अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन
जल्दी शुरू हो खरीद, ताकि समय पर हो सके उठान
सरकार को जल्द ही धान की खरीद शुरू करने के प्रबंध कर देने चाहिए। हर रोज मंडी में धान की आवक में इजाफा होगा। समय पर खरीद शुरू नहीं हुई तो फिर फसल के उठान में भी परेशानी होगी। लेटलतीफी के कारण क्षेत्र के किसानों को परेशानी होगी। -हर्ष गिरधर, वाइस चेयरमैन, हरियाणा स्टेट अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन

मंडी में अभी तक 300 क्विंटल धान आया है। नमी ज्यादा होने के कारण खरीद नहीं हो पाई है। बारिश की संभावना से मंडी में कोई नुकसान नहीं होगा। मंडी में पांच बड़े शेड हैं। फसल आवक कम होने के कारण परेशानी नहीं होगी। -देवेंद्र ढुल, सचिव, रोहतक अनाज मंडी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed