फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Paddies will be set up till Deepawali, three parking will be made for vehicles

दीपावली तक लगेंगी फड़ियां, वाहनों के लिए बनेंगी तीन पार्किंग

Sat, 23 Oct 2021 01:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Paddies will be set up till Deepawali, three parking will be made for vehicles
मॉडल टाउन बाजार में रेहड़ी एवं फड़ियों को लेकर डी पार्क के पास एसडीएम राकेश कुमार व पुलिस अधिकारी ?
त्योहारी सीजन में दीपावली तक डी-पार्क पर फड़ियां लगेंगी। जिला प्रशासन के कहने पर मॉडल टाउन एसोसिएशन ने मानवीय आधार पर इस पर सहमति जताई है। प्रशासन और दुकानदारों की बैठक में लिए गए फैसले के अनुसार वाहनों के लिए मैना पर्यटन केंद्र के अलावा मॉडल टाउन के दो खाली प्लॉटों में पार्किंग का इंतजाम किया जाएगा। जहां सफाई नगर निगम करवाएगा और सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस की होगी। मैना से लोगों के आने-जाने के लिए ई-रिक्शा चलाए जाएंगे। डी-पार्क के सभी फड़ी वाले शनिवार तक अपने आधार कार्ड की प्रति और फोटो डी-पार्क चौकी में जमा करवाएंगे। इस साल दुकानदारों का अतिक्रमण भी जारी रहेगा। अगले साल से यहां कोई फड़ी नहीं लगने दी जाएंगी।
विज्ञापन

मॉडल टाउन मार्केट एसोसिएशन कई दिनों से फड़ी लगने का विरोध कर रही थी। दुकानदारों का कहना था कि इससे उनके ग्राहकों के लिए पार्किंग की जगह नहीं बचती। एक दिन पहले एसोसिएशन ने चेतावनी दी थी कि वे शुक्रवार को डीसी कैप्टन मनोज कुमार को अपनी व्यथा बताएंगे। अगर कोई समाधान नहीं निकला तो दुकानें बंद कर देंगे। शुक्रवार दोपहर दुकानदारों ने एसोसिएशन प्रधान अजय धनखड़ की अगुवाई में कैंप ऑफिस में डीसी कैप्टन मनोज कुमार से मुलाकात की। उन्होंने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि वे इस बारे में निगम कमिश्नर और पुलिस अधीक्षक के साथ बैठक करेंगे। खुद मौके पर जाकर मुआयना करेंगे। इसके बाद शाम को एसडीएम राकेश सैनी और निगम के ज्वाइंट कमिश्नर सुरेश कुमार डी-पार्क चौकी पहुंचे। कुछ ही देर में दुकानदार वहां इकट्ठे हो गए। दुकानदारों ने उन्हें सारी समस्याएं बताई और बाजार का चक्कर भी लगवाया। उसके बाद अधिकारियों और व्यापारियों के बीच बैठक हुई। बैठक में एसडीएम ने कहा कि फड़ी वाले इस साल माल खरीद चुके हैं। अगर फड़ियां हटाई गईं तो उनका काफी नुकसान हो जाएगा, उनका त्योहार खराब हो जाएगा। इसलिए मानवीय आधार पर इस साल फड़ी लगाने दें। वाहनों की पार्किंग के लिए प्रबंध कर दिया जाएगा। इसके बाद एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पहली मंजिल पर जाकर अपनी अलग बैठक की। इसमें फैसला हुआ कि मानवीय आधार पर इस साल फड़ियां लगने दी जाएं। इस बीच बड़ी संख्या में दुकानदार वहां इकट्ठे हो गए थे। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने नीचे आकर प्रशासन को अपना फैसला बता दिया। इसके बाद पार्किंग और ई-रिक्शा चलाने पर भी फैसला हो गया। मॉडल टाउन में दो खाली प्लॉटों की नगर निगम शनिवार को सफाई करवा देगा। साथ ही पुलिसकर्मी भी तैनात कर दिए जाएंगे। मीटिंग में अजय धनखड़, मुकेश अरोड़ा, सतीश कुमार, विजय कुमार, रमन गुप्ता, नरेश जैन, अमित गुलाटी, पवन मनोचा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

दिन में ही लिख गई थी पटकथा
डी-पार्क के दुकानदारों की समस्या के समाधान की पटकथा दिन में ही लिख दी गई थी। दिन में व्यापारियों ने डीसी कैप्टन मनोज कुमार से मुलाकात की थी। उपायुक्त ने उनकी बातें सुनने के बाद आश्वासन दिया था कि शाम को ही निगम कमिश्नर और पुलिस अधीक्षक से इस बारे में बैठक करेंगे। सारे अवैध कब्जे हटा दिए जाएंगे। उपायुक्त ने यह भी संकेत दे दिया था कि अगर कार्रवाई हुई तो दुकानदारों का अतिक्रमण भी हटेगा। शाम को जब एसडीएम राकेश सैनी ने मानवीय आधार पर फड़ियां लगने देने को कहा तो व्यापारी मान गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्योहारी सीजन पर यथास्थिति बरकरार रहेगी, जो फड़ियां लगी हैं या दुकानदारों का अतिक्रमण है। मानवीय आधार पर फड़ियां लगाने की इजाजत दी गई है। पार्किंग के लिए मैना पर्यटन केंद्र और मॉडल टाउन में दो प्लॉट में प्रबंध किया जाएगा। वहां निगम शनिवार को सफाई करवा देगा। मैना में वाहन खड़े करने वाले लोगों के आने-जाने के लिए ई-रिक्शा का प्रबंध होगा।

- राकेश सैनी, एसडीएम, रोहतक
दुकानदार लंबे समय से मांग कर रहे थे कि यहां से फड़ियां हटाई जाएं। लेकिन प्रशासन के कहने पर एसोसिएशन ने मानवीय आधार पर दीपावली तक फड़ियां लगने देने का फैसला किया है। अगले साल से यहां फड़ियां नहीं लगेंगी, दुकानदार भी अपना सामान पीछे करेंगे।
- अजय धनखड़, प्रधान, मॉडल टाउन मार्केट एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed