फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   PACS salesman arrested for taking bribe of Rs 10,000

Rohtak News: 10 हजार की रिश्वत लेता पैक्स का सेल्समैन गिरफ्तार

Sat, 21 Feb 2026 02:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
PACS salesman arrested for taking bribe of Rs 10,000
एसीबी की गिरफ्त में रिश्वत लेने के आरोपी पैक्स का सेल्समैन सुभाष।
सोनीपत। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने शुक्रवार को भैंसवाल कलां पैक्स (प्राथमिक कृषि साख समिति) के सेल्समैन कटवाल निवासी सुभाष को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा है। आरोप है कि उसने सोसाइटी के सदस्य भैंसवाल निवासी कुलदीप के कार्ड की क्रेडिट लिमिट बढ़ाने की एवज में 15 हजार रुपये रिश्वत मांगी थी।
विज्ञापन

बाद में 10 हजार में सौदा तय हुआ था। एसीबी टीम ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है।
शिकायतकर्ता भैंसवाल निवासी कुलदीप का एमसीएल कार्ड बना हुआ है। इस पर उन्हें 60 हजार रुपये तक लोन की सुविधा मिल रही थी। वह अपनी क्रेडिट लिमिट बढ़ाकर करीब डेढ़ लाख रुपये करवाना चाहते थे।
विज्ञापन

आरोप है कि इसके बदले सेल्समैन ने 15 हजार रुपये बतौर रिश्वत की मांग की थी। बाद में दोनों के बीच 10 हजार रुपये में सौदा तय हुआ। कुलदीप ने इसकी शिकायत एसीबी से की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीबी की टीम ने पूरे मामले का सत्यापन करते हुए आरोपी को रंगे हाथ पकड़ने की योजना बनाई और शुक्रवार को शिकायतकर्ता को केमिकल लगे 10 हजार रुपये देकर पैक्स के कार्यालय भेजा। आरोपी सेल्समैन सुभाष सुभाष ने जैसे ही शिकायतकर्ता से पैसे लिए, एसीबी की टीम ने उसे धर दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed