Hindi News
›
Haryana
›
Rohtak News
›
Oxygen flow down in PGI Trauma Center, family members created uproar after seeing their breath ripple
{"_id":"607f2b698ebc3ed1e96433c6","slug":"oxygen-flow-down-in-pgi-trauma-center-family-members-created-uproar-after-seeing-their-breath-ripple-rohtak-news-rtk6053269142","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर में डाउन हुआ ऑक्सीजन फ्लो, अपनों की सांसें उखड़ती देख परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर में डाउन हुआ ऑक्सीजन फ्लो, अपनों की सांसें उखड़ती देख परिजनों ने किया हंगामा
रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
ट्रॉमा सेंटर के बाहर मरीज की देखभाल को लेकर हंगामा करते परिजन।
- फोटो : RohtakCity
Link Copied
पीजीआई में ट्रॉमा सेंटर के बाहर मंगलवार सुबह लोगों ने हंगामा कर दिया। इसकी वजह ट्रॉमा सेंटर में ऑक्सीजन फ्लो डाउन होना बताया जा रहा है। अपनों की सांसें उखड़ने की सूचना मिलने पर परिजनों ने उनके मिलने के लिए अंदर जाने के लिए हंगामा किया। बाद में इन्हें समझा कर शांत किया गया। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस व गार्ड तैनात रहे।
विज्ञापन
ट्रॉमा सेंटर के बाहर मौजूद लोगों का कहना है कि मंगलवार सुबह ट्रॉमा सेंटर में मरीजों को ऑक्सीजन मिलना कम हो गई। इस कारण उनकी तकलीफ बढ़ गई। कुछ लोगों को अंदर से मरीज के सांस लेने में तकलीफ की सूचना मिली। यही नहीं एक मरीज के तो मरने तक की अफवाह उड़ गई। इससे लोग और आक्रोशित हो गए। इस कारण लोगों ने अपनों को संभालने के लिए खुद अंदर जाने का मन बनाया। इन्हें ट्रॉमा सेंटर के बाहर तैनात गार्डों ने रोक दिया। लोगों ने हंगामा किया तो सुरक्षा के लिए पुलिस बुलानी पड़ी। दोनों ओर से काफी बहस व नोकझोंक हुई। ट्रॉमा से स्टाफ ने लोगों को समझाया कि कोरोना संक्रमित मरीजों के पास किसी को जाने की अनुमति नहीं है। संक्रमित मरीजों के पास जाने से संक्रमण फैलने का खतरा रहता है। इस पर लोगों ने कहा कि हमें अंदर मरीज की हालत खराब होने की जानकारी मिली है। मरीज को हमारा भेजा खाने का सामान तक नहीं मिला है। यह वापस आ गया है। इस कारण हमें किसी अनहोनी की आशंका है। लोग नहीं माने तो डीएसम डॉ. संदीप मौके पर पहुंचे और उनकी बात सुनी। उन्होंने लोगों को समझाते हुए कुछ लोगों को पीपीई किट में उनके परिजनों से मिलवाया। यहां सब ठीक मिलने पर उन्हें राहत मिली और लोग शांत हुए। डीएमएस ने कहा कि कुछ लोगों को गलतफहमी हो गई थी। उन्हें मरीज के मरने की सूचना मिली थी। जब परिजनों को अंदर मरीज से मिलवाया तो उनकी शंका दूर हो गई। ऑक्सीजन का फ्लो कुछ कम हो गया था। इसकी वजह ट्रॉमा सेंटर पर एकदम लोड बढ़ना है। मरीज अधिक होने की वजह ऐसा हुआ। समय रहते स्थिति को संभालते हुए व्यवस्था दुरुस्त कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।