फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   overload reason 14 may train drailment

ओवरलोड के कारण 14 मई को पटरी से उतरी थी मालगाड़ी

Sun, 21 Jun 2015 02:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 21 Jun 2015 02:19 AM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर 14 मई को मालगाड़ी पटरी से उतरने का कारण मालगाड़ी का ओवरलोड होना था।
विज्ञापन


रेलवे अधिकारियाें ने इस मामले में जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियाें को सबमिट कर दी है। 8 जून को दूसरी बार हुए हादसे की जांच अभी जारी है।

इसकी रिपोर्ट आने में अभी वक्त लगेगा। एक माह में एक ही जगह दो बार पटरी पर हादसे होने के बावजूद रेलवे के अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं और दोनाें हादसाें के बारे में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।
मालगाड़ी में भरे थे सीमेंट के कट्टे, दूसरी बार कोयला था भरा
14 मई को जो मालगाड़ी पटरी से उतरी थी, उसमें सीमेंट के कट्टे भरे हुए थे। डिब्बाें में सीमेंट के कट्टाें को इस तरह से ठूंस कर भरा गया था, कि मालगाड़ी के पटरी से उतरने के बाद जब डिब्बाें को खोला गया तो डिब्बे का गेट खोलते ही कट्टे बाहर आकर गिरे। अधिकारियाें ने हादसे वाले दिन ही ओवरलोडिंग पर सवाल खड़े कर दिए थे। इसके महज 25 दिन बाद ठीक उसी जगह दूसरे हादसे के वक्त मालगाड़ी में कोयला भरा हुआ था। ऐसे में अधिकारी अब अपने जांच की दिशा ओवरलोडिंग की ओर भी ले कर जा सकते हैं।
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियाें ने साधी चुप्पी
एक के बाद एक हादसाें के बाद रेल अधिकारियाें ने चुप्पी साध ली है। बार-बार पूछे जाने पर भी रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी हादसाें की जांच के बारे में बताने को तैयार नहीं हैं। अधिकारी एक रटा-रटाया जवाब ही दे रहे हैं कि इस बारे में कोई भी जवाब रेलवे मंडल के दिल्ली स्थित मुख्यालय के अधिकारी ही दे सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बार हो रही पटरियों की जांच
इसी के चलते अब रोहतक रेलवे स्टेशन पर पटरियाें की खास देखभाल की जा रही है। सूत्राें से मिली जानकारी के अनुसार रेलवे कर्मचारियाें को दिन में कई कई बार पटरियाें की जांच करने के आदेश भी दिए जा चुके हैं। इस पर रेलवे स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक और अन्य अधिकारी लगातार नजर रखे हुए हैं।


‘14 मई के हादसे की रिपोर्ट उच्चाधिकारियाें को भेजी जा चुकी है। इसका एक कारण ओवरलोडिंग था। 8 जून के हादसे की जांच जारी है। इससे ज्यादा उच्चाधिकारी ही बता सकते हैं।’
सुभाष, सहायक इंजीनियर, उत्तर रेलवे, रोहतक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed