फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Outrage over use of substandard material in gymnasium

Rohtak News: व्यायामशाला में घटिया सामग्री लगाने से आक्रोश

Tue, 20 Aug 2024 09:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 20 Aug 2024 09:57 PM IST
विज्ञापन
Outrage over use of substandard material in gymnasium
20jjrp11बेरी। गांव दुबलधन के पाना किरमाण में  व्यामशाला  में लगाई गई घटिया सामग्राी को दिखाते ह
बेरी। गांव दुबलधन के पाना किरमाण में करीब 5 साल से व्यायामशाला का कार्य अधूरा पड़ा था। व्यायामशाला को बनाने के लिए 20 लाख रुपये की दूसरी किस्त आने पर टेंडर लगाया गया।
विज्ञापन

करीब चार माह पहले पास टेंडर होने के बाद कार्य शुरू किया गया। व्यायामशाला में निर्माण कार्य चल रहा है। मंगलवार को ग्रामीणों ने ठेकेदार की और से घटिया सामग्री लगाने का विरोध जताया। इसके बाद खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी जेई अमित मौके पर पहुंचे और उन्होंने ठेकेदार से निर्माण कार्य को ठीक करने के लिए कहा।
विज्ञापन

ग्रामीण सुनील, मोटू, राकेश सोमबीर, जोगेंद्र सिंह, मोहित, विनोद, सोमबीर, दीपक, आशीष, कृष्ण, प्रवीण, रोहित का कहना है कि पाना किरमाण में व्यायामशाला का निर्माण कार्य चल रहा था। इसमें ठेकेदार की तरफ से घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन



बता दें कि गांव में व्यायामशाला बनाने का कार्य 2019 में शुरू हुआ था। उस वक्त चहारदीवारी और बिल्डिंग का कुछ हिस्सा तैयार हुआ था। अब चार माह पहले व्यायामशाला के निर्माण के लिए सरकार की तरफ से दूसरी किस्त 20 लाख रुपये पहुंची थी। इसका निर्माण करवाने को लेकर खंड विकास एवं पंचायत विभाग की तरफ से टेंडर लगाया। टेंडर होने के बाद ठेकेदार ने काम शुरू किया कर दिया था।





गांव दुबलधन पाना किरमाण में व्यायामशाला का निर्माण कार्य चल रहा है। ग्रामीणों का आरोप था कि ठेकेदार की तरफ से निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। ठेकेदार को सामग्री को लेकर किसी प्रकार कोई लापरवाही न बरतने के लिए कहा गया है।-अमित कुमार, जेई खंड विकास एवं पंचायत विभाग बेरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed