फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Orientation program tomorrow at Lalnath Hindu College

Rohtak News: लालनाथ हिंदू महाविद्यालय में ओरिएंटेशन कार्यक्रम कल

Sat, 03 Aug 2024 11:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
Orientation program tomorrow at Lalnath Hindu College
रोहतक। भिवानी रोड स्थित लालनाथ हिंदू महाविद्यालय में पांच अगस्त को सुबह 10 बजे नव प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए एक विशेष ओरिएंटेशन कार्यक्रम होगा। इसके लिए कॉलेज के केशव सभागार में तैयारी की जा रही है। डॉ. अनिल कुमार तनेजा ने बताया कि ओरिएंटेशन कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग के लिए जूम लिंक डीजीएचई पंचकूला को भी भेजा गया है। इसका उद्देश्य नए छात्रों को विभिन्न संकायों और संयोजकों से परिचित करवाना है ताकि वे महाविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण से आसानी से जुड़ सकें। उन्होंने बताया कि ओरिएंटेशन कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को महाविद्यालय की विभिन्न सुविधाओं, पाठ्यक्रमों, परीक्षाओं और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी से अवगत कराया जाएगा, साथ ही विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार की गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed