फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Organ donation awareness campaign will be run door-to-door: Vice Chancellor

घर-घर चलाएंगे अंगदान जागरूकता मुहिम : कुलपति

Wed, 16 Jul 2025 01:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Organ donation awareness campaign will be run door-to-door: Vice Chancellor
अंगदान के लिए संदेश देते स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ. एचके अग्रवाल व अन्य अ​ध
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ. एचके अग्रवाल ने मंगलवार को कहा कि अंगदान के प्रति घर-घर जागरूकता फैलाने की जरूरत है। उन्होंने प्रदेश में लोगों को अंगदान के प्रति जागरूक करने के लिए स्टेट ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट ऑर्गेनाइजेशन सोट्टो की ओर से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के ओसीडी गजेंद्र फौगाट को अंगदान जागरूकता का ब्रांड एंबेसडर बनाने की भी जानकारी दी।

कुलपति ने कहा कि पीजीआईएमएस स्थित सोट्टो ने अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए पहल की है। संस्थान में लिवर ट्रांसप्लांट भी जल्द शुरू करने की तैयारी है। इसके लिए सर्जन की तलाश की जा रही है। ब्रेन डेड होने पर अंगदान करने वाला व्यक्ति अपने अंगों के जरिए आठ लोगों का जीवन बचा सकता है।
विज्ञापन

पीजीआई निदेशक डाॅ. एसके सिंघल ने कहा कि अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए कलाकार और मीडिया महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। कलाकारों को लोग सुनते हैं। उनके गानों से प्रेरित होते हैं। ऐसे में कलाकार लोगों को जागरूक करने में मदद कर सकता है। इसी उद्देश्य से गजेंद्र फोगाट को ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर डाॅ. सुखबीर सिंह, डाॅ. वरुण अरोड़ा, ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर दीप्ति ने नोटों की ओर से अंगदान जागरूकता के लिए हेल्पलाइन 1800114770 की जानकारी दी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed