{"_id":"691a123fc10477d61a057364","slug":"orders-to-conduct-classes-in-hybrid-mode-till-fifth-standard-rohtak-news-c-17-roh1020-763421-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: पांचवीं तक हाइब्रिड मोड में कक्षा लगाने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: पांचवीं तक हाइब्रिड मोड में कक्षा लगाने के आदेश
विज्ञापन
रोहतक। जिले की हवा खराब श्रेणी में चल रही है। रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 246 दर्ज किया गया। वहीं, माध्यमिक शिक्षा निदेशक के 12 नवंबर को जारी पत्र पर जिला उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कक्षा 5 तक के बच्चों के लिए स्कूलों में हाइब्रिड मोड पर कक्षाएं लगाने के निर्णय लिए है।
पिछले कुछ दिनों से रोहतक में वायु गुणवत्ता सूचकांक की स्थिति खराब व बहुत खराब की श्रेणी में रही है। मुख्यालय के निर्देशन के बाद भी जिला उपायुक्त ने प्राथमिक स्कूलों में भौतिक कक्षाएं बंद करने के आदेश नहीं दिए थे।
अब बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के हित में उपायुक्त ने निर्णय लिया है कि कक्षा 5 तक के बच्चों के लिए स्कूलों में कक्षाएं हाइब्रिड मोड में अर्थात भौतिक और ऑनलाइन (जहां भी ऑनलाइन मोड संभव है) दोनों में चलाई जाएंगी। जहां भी उपलब्ध हो ऑनलाइन शिक्षा का विकल्प छात्रों और उनके अभिभावकों के पास होगा।
विज्ञापन
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी दिलजीत सिंह ने बताया कि उपायुक्त की ओर से पत्र मिला है। सभी स्कूलों में हाइब्रिड मोड में कक्षाएं लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को ऑनलाइन शिक्षा विकल्प देने के लिए अभिभावाकों को अवगत कराने के निर्देश दिए हैं।
सुनारिया रोड पर जलाया जा रहा कूड़ा
वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की ओर दिल्ली एनसीआर में ग्रैप-तीन लागू है मगर शहर में वायु प्रदूषण को रोकने के कदम नाकाम साबित हो रहे हैं। सुनारिया रोड पर कूड़े में निरंतर आग लगाई जा रही है। इससे भारी मात्रा में धुआंं निकल रहा है। वहीं, पीजीआई में आंख से जुड़े करीब 500 मरीजों की जांच हो रही है, जबकि सांस से जुड़े मरीजों की संख्या भी 90 तक पहुंच रही है।