फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Orchestra Ashram 84 in Yoga Day program, more than 12 routes affected

Rohtak News: योग दिवस कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र भेजीं 84 बसें, 12 से अधिक मार्ग प्रभावित

Sat, 21 Jun 2025 01:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 21 Jun 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Orchestra Ashram 84 in Yoga Day program, more than 12 routes affected
20सीटीके05 रोहतक के नया बस अड्डा पर रोडवेज बस न होने से बूथों पर लगी या​त्रियों की भीड़। संवाद
रोहतक। परिवहन विभाग की ओर से कुरुक्षेत्र में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय कार्यक्रम में शुक्रवार को 84 रोडवेज बसें भेजने से 12 से अधिक मार्ग प्रभावित हो गए। बसें न मिलने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़। शनिवार को भी यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। नया बस अड्डा पर शुक्रवार को यात्री बसों का इंतजार करते देखे गए।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में प्रदेश के 17 डिपो की 1285 रोडवेज बसें लगाई गई हैं। इनमें रोहतक डिपो की 84 बसें शामिल हैं। शुक्रवार दोपहर 12 बजे के बाद रोडवेज बसों व कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित को गई थी, जिसके बाद बसों को तय स्थान पर दोपहर 12 बजे रवाना कर दिया।
विज्ञापन

ऐसे में रेवाड़ी, जींद, कोसली, सोनीपत, भिवानी, चरखी दादरी, नरेला, महम व हिसार समेत करीब 12 से अधिक रूट प्रभावित रहे। बस अड्डा के बूथों पर खड़े यात्रियों को दो घंटे तक बसों का इंतजार करना पड़ा। वहीं, शाम 7 बजे तक बस अड्डे के बाहर यात्रियों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों ने बताया कि प्रत्येक 15 से 20 दिन में राजनीतिक कार्यक्रमों में बसें भेजी जा रही हैं। इससे यात्रियों को ही दिक्कतें उठानी पड़ती हैं। चरखी दादरी जाने वाले प्रवीन ने बताया कि 30 मिनट से कोई बस नहीं है। यात्रियों की बूथ पर भीड़ लग रही है। निजी बस भी चंद मिनटों में भरकर निकल रही हैं। ऐसी स्थिति में 21 जून को यात्रियों को ज्यादा परेशानी हो सकती है।

-------------
कुरुक्षेत्र योग कार्यक्रम में रोडवेज बसें लगाई गई हैं। जिन मार्गों पर यात्रियों की संख्या अधिक होगी, वहां अतिरिक्त रूप से बसें चलाई जाएंगी।
- हंसराज, संस्थान प्रबंधक, रोडवेज।
-------------
सरकार बार-बार यात्रियों को तंग कर रही है, कर्मचारियों को ड्यूटी करनी है। सरकार को समझना चाहिए और यात्रियों की लिए रोडवेज की और बसें खरीदनी चाहिए।
- नरेश सिवाच, डिपो प्रधान, हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन।

20सीटीके05 रोहतक के नया बस अड्डा पर रोडवेज बस न होने से बूथों पर लगी यात्रियों की भीड़। संवाद

20सीटीके05 रोहतक के नया बस अड्डा पर रोडवेज बस न होने से बूथों पर लगी यात्रियों की भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed