फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   OPS Sankalp Cycle Yatra will reach Rohtak today

Rohtak News: ओपीएस संकल्प साइकिल यात्रा का आज रोहतक पहुंचेगी

Thu, 08 Jun 2023 02:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jun 2023 02:40 AM IST
विज्ञापन
OPS Sankalp Cycle Yatra will reach Rohtak today
बैठक में मौजूद पेंशन बहाली संघर्ष समिति के सदस्य। विज्ञ​प्ति
रोहतक।
विज्ञापन

पेंशन बहाली संघर्ष समिति के तत्वाधान में प्रदेश के कर्मचारियों के लिए ओपीएस बहाली की मांग को लेकर संकल्प साइकिल यात्रा 8 जून को रोहतक पहुंचेगी। यात्रा का शहर में जोरदार स्वागत किया जाएगा।
समिति के जिला प्रधान अनिल स्वामी, जिला महासचिव संजय सिंहमार, जिला उपप्रधान जेई संदीप गुलिया ने कहा कि समिति की प्रदेश कार्यकारिणी के नेतृत्व में यह यात्रा दो जून को नांगल चौधरी से शुरू हुई है। यह 23 जून चंडीगढ़ तक प्रदेश के समस्त जिला मुख्यालयों से होकर गुजरेगी। इसमें प्रदेश के दो लाख कर्मचारी जुटेंगे। इस दौरान सरकार को अवगत कराया जाएगा कि ओपीएस बहाली पर सरकार की ओर से कोई निर्णय नहीं लेने की वजह से कर्मचारी वर्ग में भारी नाराजगी है।
विज्ञापन

प्रदेश के कर्मचारियों के लिए अगर जल्द ओपीएस लागू करने का निर्णय प्रदेश सरकार नहीं लेती है तो गठबंधन सरकार के खिलाफ आक्रोश अभियान चलाया जाएगा। समिति के प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण देशवाल, स्टेट पेशंनर्स समाज के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष राजवीर बजाड, रविकांत धानक, दीपक छारा, संदीप कुमार साइकिल यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं। जिले में 8 जून को सुबह 9 बजे यह यात्रा सांपला पहुंचेगी। यहां से रोहतक लघु सचिवालय तक पेंशन मार्च निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्लोमा इंजीनियर भवन में शाम को जिला कर्मचारी सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें पेंशन बहाली संघर्ष समिति व समस्त कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी प्रदेश में ओपीएस बहाली के लिए आगे की रणनीति तय होगी। इसके बाद 9 जून को सुबह 6 बजे यह यात्रा डिप्लोमा इंजीनियर भवन से कलानौर, बौंद होते हुए दादरी के लिए रवाना होगी।

इस मौके पर लाखनमाजरा ब्लाॅक अध्यक्ष रोशनलाल, महासचिव योगेश शर्मा, महेश वर्मा, प्रवीण कुमार, ललित कुमार, प्रेम काजल, रविंद्र यादव, रविंद्र मेहरा, संजीव भारद्वाज, संजय राठी, समेत अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed