फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Opposition to renaming Shaheed Major Sajjan Singh Chowk

Rohtak News: शहीद मेजर सज्जन सिंह चौक का नाम बदलने का विरोध

Sat, 20 Jun 2026 02:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Opposition to renaming Shaheed Major Sajjan Singh Chowk
रोहतक। सेक्टर-14 स्थित शहीद मेजर सज्जन सिंह गहलोत चौक का नाम बदलने के विरोध में सामाजिक संगठनों ने शुक्रवार को नगर निगम आयुक्त नरेंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपा। संगठनों ने चेतावनी दी कि यदि चौक का नाम बदला गया तो पंचायत बुलाकर आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

लोकहित संस्था के प्रधान एडवोकेट चंचल नांदल ने बताया कि सेक्टर-14 और महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के गेट नंबर-दो के सामने स्थित चौक का नाम शहीद मेजर सज्जन सिंह गहलोत के नाम से बदलकर रिजननै प्यार से रोहतक ते रख दिया गया है। इसका स्थानीय लोग विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मेजर सज्जन सिंह गहलोत 1999 के कारगिल युद्ध में शहीद हुए थे। सेक्टर-14 निवासी होने के कारण उनके सम्मान में चौक का नाम उनके नाम पर रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठगामा तपा बोहर के प्रधान रणबीर नांदल ने कहा कि नाम परिवर्तन वापस नहीं लिया गया तो बड़ी पंचायत बुलाई जाएगी। राष्ट्रीय जाट महासभा के प्रधान रामकिशन पावड़िया ने कहा कि पूर्व सैनिकों को साथ लेकर आंदोलन चलाया जाएगा।

ज्ञापन देने वालों में लोकहित संस्था, आठगामा तपा बोहर, राष्ट्रीय जाट महासभा और राष्ट्रीय किसान कामगार महासभा के पदाधिकारी शामिल रहे। इस दौरान संतलाल बुधवार, निर्मल चौधरी, मुकेश चौहान, कैप्टन शमशेर मलिक और राजबीर मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed