फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Opposition to opening liquor contract, women sitting in the middle of the road

शराब ठेका खोलने का विरोध, सड़क के बीच बैठीं महिलाएं

Sun, 08 Aug 2021 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Opposition to opening liquor contract, women sitting in the middle of the road
सांपला। गढ़ी सांपला की महिलाओं ने शनिवार को खरहर मार्ग पर शराब ठेका खोलने का विरोध किया और सड़क के बीच चारपाई डालकर बैठ गईं। महिलाओं ने चेतावनी दी है कि वे गांव की बस्ती में किसी भी कीमत पर ठेका नहीं खुलने देंगी।
विज्ञापन

जाम की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि यहां पर ठेका नहीं खुलेगा। इसके बाद महिलाओं ने जाम खोल दिया। सड़क पर बैठीं महिलाओं ने बताया कि गांव के मोड़ पर पहले से ठेका खुला हुआ है, लेकिन ठेकेदार अब गांव से खरहर मार्ग पर ठेका खोलना चाहते हैं। शनिवार को जैसे ग्रामीणों को ठेका खुलने की सूचना मिली तो 15-20 महिला व पुरुष सड़क पर पहुंचे और जाम लगा दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि गांव के साथ शराब ठेका खुलने से बच्चों पर भी बुरा असर पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed