फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Opposition parties could not rise above selfish politics even during the pandemic

महामारी के समय भी स्वार्थ पूर्ण राजनीति से ऊपर नहीं उठ पाए विपक्षी दल

Mon, 22 Nov 2021 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Opposition parties could not rise above selfish politics even during the pandemic
डॉ. अनिल बिरला को सम्मानित करते परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा। साथ में हैं पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर
परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा है कि कोरोना महामारी के दौरान भी विपक्षी दल स्वार्थ पूर्ण राजनीति से ऊपर नहीं उठ पाए। जबकि, भाजपा ने राजनीतिक स्वार्थों को त्याग कर इस भयंकर आपदा में समाजसेवा का काम किया। वह झज्जर रोड स्थित जैनजति धर्मशाला में चौबीसी परिवार रोहतक द्वारा आयोजित 100वें टीकाकरण कैंप व कोरोना वॉरियर के सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने पहुंचे थे।
विज्ञापन

परिवहन मंत्री शर्मा ने कहा कि कोरोना को लेकर आमजन को गुमराह करने का प्रयास किया गया, इस टीके को भाजपा की वैक्सीन का नाम देने का काम भी विपक्षी दलों ने किया। आज सच सबके सामने आ गया है, भारत दुनिया का पहला देश है, जिसने 100 करोड़ डोज वैक्सीन लगाने का लक्ष्य प्राप्त किया। उन्होंने इसके लिए पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम मनोहर लाल का आभार जताया। उन्होंने कहा कि कोरोना के दौरान सीएम मनोहर लाल ने आमजन की सुरक्षा के लिए विशेष काम किया। प्रवासी मजदूरों के लिए भोजन, दवा और उनके गंतव्य तक पहुंचाने का काम सरकार ने किया। महामारी के दौरान सारे कारोबार ठप हो गए। इसके बावजूद सरकार ने संतुलन बनाए रखा। कर्मचारियों को प्रतिमाह समय पर वेतन दिया गया। कई राज्यों में वेतन नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि कोरोना के समय अपने पराये हो गए थे, चारों ओर हाहाकार था। ऐसी विकट परिस्थिति में समाजसेवा का काम करना एक साहसिक कदम था। इसके लिए उन्होंने चौबीसी परिवार को बधाई दी। रोहतक ऐसा क्षेत्र है, जिसमें सदैव ही विकट परिस्थितियों में सामाजिक व धार्मिक दिशा देने का काम किया गया। उन्होंने कोरोना काल में बेहतरीन काम करने वाली चौबीसी परिवार संस्था को 11 लाख रुपये के अनुदान देने की घोषणा की। कार्यक्रम में महंत परमानंद, भाजपा जिलाध्यक्ष अजय बंसल, पार्षद डिंपल जैन, हिमांशु ग्रोवर, उद्योगपति एवं समाजसेवी नवीन जैन, पवन आहुजा, रामचेत तायल, ओम प्रकाश बागड़ी, आरएसएस के रमेश, शेखर मनोचा, कपिल नागपाल, पद्म ढुल, सुशील शर्मा, चौबीसी परिवार के ईश्वर सिंगल, पवन तायल, विकास गुप्ता, पंकज भालोठिया, अमित जैन, संजय गोयल, राकेश आर्य, विजय गुप्ता, संदीप गर्ग, सुरेंद्र माडू भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

लक्ष्य प्राप्त कर दिया मुंहतोड़ जवाब : ग्रोवर
पूर्वमंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि 100 करोड़ टीकाकरण का लक्ष्य प्राप्त कर पीएम नरेंद्र मोदी ने विपक्षी दलों को मुंहतोड़ जवाब दिया जो कोरोना को लेकर बेवजह सवाल खड़े कर रहे थे। पीएम के संकल्प की वजह से ही करोड़ों लोगों की जान बची है, यहां तीसरी लहर पैर नहीं पसार पाई है। पीएम ने विपक्ष के सवालों के बीच अपने देश में कोरोना वैक्सीन तैयार करवाई, विदेश में भी सप्लाई की। पीएम के संकल्प के चलते ही जीवन अब पटरी पर लौट रहा है, पहले की तरह कार्यक्रम होने लगे हैं। चौबीसी परिवार के कार्यों की प्रशंसा करते हुए ग्रोवर ने कहा कि विकट परिस्थितियों में ही समाजसेवी संस्थाओं की पहचान होती है और चौबीसी परिवार ने ऐसा कर दिखाया है। चौबीसी परिवार अस्तित्व में आने के बाद से ही समाजसेवा में जुटा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाजसेवी संस्थाओं का बढ़ेगा मनोबल
मेयर मनमोहन गोयल ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से छोटी संस्थाओं का मनोबल बढ़ता है। महामारी के दौरान चौबीसी परिवार ने लगातार टीकाकरण शिविर आयोजित कर सराहनीय काम किया है। यह संस्था सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेती है।
टीकाकरण से रुके कोरोना केस : जैन
समाजसेवी राजेश जैन ने चौबीसी परिवार को 100वां टीकाकरण शिविर आयोजित करने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि टीकाकरण का ही परिणाम है कि रोहतक में अब न के बराबर कोरोना केस हैं। देश में 100 करोड़ डोज वैक्सीन लगाना बड़ी उपलब्धि है, जिसका श्रेय पीएम नरेंद्र मोदी को जाता है। जिन लोगों को कोरोना वैक्सीन लगे हुए छह माह हो चुके हैं उन्हें अब बूस्टर डोज लगाने का फैसला लेना चाहिए।

डॉक्टरों, समाजसेवियों को किया सम्मानित
रविवार को आयोजित कार्यक्रम में मंच पर कोरोना संक्रमणकाल में काम करने वाले डॉक्टरों, नर्सों के साथ जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आई समाजसेवी संस्थाओं व लोगों को जागरूक करने के लिए मीडिया को सम्मानित किया गया। इसमें सरकारी-निजी संस्थान के डॉक्टरों को मंच से मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों की ओर से सम्मानित किया गया। वहीं कार्यक्रम के दौरान लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई और स्वास्थ्य जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed