फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Opposition fought elections for a particular person: Dhaka

विपक्ष ने व्यक्ति विशेष के लिए लड़ा चुनाव : ढाका

Fri, 14 Jun 2024 05:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 14 Jun 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
Opposition fought elections for a particular person: Dhaka
रोहतक। भाजपा जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका का कहना है कि लोकसभा चुनाव विपक्ष ने जहां व्यक्ति विशेष के लिए लड़ा, जबकि भाजपा कार्यकर्ताओं ने देश की समृद्धि के लिए चुनाव लड़ा है। विधानसभा चुनाव की अभी से तैयारियां शुरू हो गई हैं। ढाका पार्टी के जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक में मौजूदा सियासी हालत को लेकर समीक्षा कर रहे थे, साथ में पार्टी नेता हरिओम भाली भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

ढाका ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अंतिम व्यक्ति की चिंता की है। गरीब व वंचित व्यक्तियों को 100-100 गज के प्लाट आबंटित किये गए । उनकी रजिस्ट्री के पक्के कागजात योग्य व्यक्ति को मुख्यमंत्री ने स्वयं अपने हाथों से दिए हैं। प्रतिपक्ष ने जनता के सामने झूठ परोसकर वोट हासिल किए हैं। इसका खामियाजा जनता व लोकतंत्र को सहना होगा। बैठक में जिला प्रवक्ता व वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश सपड़ा, जिला महामंत्री आशा शर्मा, किसान नेता राजकुमार सुनारियां,कलानौर विस्तारक अजय शर्मा, जिला मंत्री गीता ओहल्यान, जिला उपाध्यक्ष वीर सिंह हुड्डा, सत्यप्रकाश बिसला, महिला मोर्चा अध्यक्ष उषा शर्मा, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपू नागपाल, जिला मंत्री सतीश रोहिल्ला ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed