फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Opposition does politics of setting: Ashok Tanwar

विपक्ष करता है सेटिंग की राजनीति : अशोक तंवर

Wed, 05 Jan 2022 01:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Opposition does politics of setting: Ashok Tanwar
तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में मंचासीन अशोक तंवर व अन्य। संवाद
रोहतक। हरियाणा तृणमूल कांग्रेस का मंगलवार को नववर्ष सम्मेलन आयोजित किया गया। मातुराम कम्युनिटी सेंटर में आयोजित इस कार्यक्रम में तृणमूल कांग्रेस से डॉ. अशोक तंवर मुख्य अतिथि रहे। यहां प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए करीब 300 लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। यहां नए हरियाणा के लिए प्रदेश में यात्रा निकालने की जानकारी साझा की।
विज्ञापन

यहां पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को आम जनता की बात सुनने की फुरसत नहीं है। वह वहीं जाते हैं, जहां चुनाव होता है। नोटबंदी, तेल के बढ़ते दाम व सरकारी कंपनियों के निजीकरण के मुद्दे पर लोगों ने उनकी ईमानदारी देख ली है। देश की अर्थव्यवस्था खस्ताहाल है। कुछ लोगों के हाथ भरे जा रहे हैं। हम पहले भी जहर घोलने वालों के साथ नहीं थे और अब टीएमसी के साथ मिलकर जहर घोलने वालों के खिलाफ लड़ेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हरियाणा में विपक्ष नहीं है। यहां विपक्ष भाजपा-जजपा के साथ सेटिंग की राजनीति करता है। साठगांठ की राजनीति करनी होती तो कांग्रेस नहीं छोड़ता। हमारी लड़ाई पहले भी गुटबाजी व साठगांठ की राजनीति के खिलाफ थी और आगे भी रहेगी। हमारे सामने कई चुनौतियां हैं। सब पार्टियों ने मिलकर लूट मचाई है। इस सच्चाई को अब हरियाणा के सामने लाना है। इसके लिए जल्द ही हरियाणा में एक यात्रा की जाएगी। हमें संगठन को भी मजबूत करना होगा। जिला स्तर पर कमेटियां बना कर बैठक की जाएंगी। सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। सम्मेलन में करीब 300 से अधिक युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इसमें मीना, सरोज, आशा, सुमन सैन, मिर्जा ढिल्लो, जुगिंदर कुंडू, अशोक वर्मा व अन्य शामिल हैं। इस मौके पर बिमल मिनोचा, सुशील वर्मा, जोगिंदर, बनवारी लाल, राजिंदर शर्मा, सुरेंद्र सिंधु, सुमन कुमार समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व सम्मेलन में उन्होंने कहा कि सरकार लगातार युवाओं से झूठ बोल रही है। प्रदेश में बेरोजगारी दर 34.1 प्रतिशत के साथ चरम पर है। हर भर्ती का पेपर लीक हो रहा है। नई भर्ती के नाम पर सिर्फ घोषणाएं व जुमले छोड़े जा रहे हैं। केंद्र व राज्य की सरकार पूरी तरह से घोटालों की सरकारें हैं। यह बात अब आम जनता के बीच पहुंच चुकी है। डाडम में 3 लाख करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है। लोग मर गए, लेकिन सरकार ने कोई मुआवजा घोषित नहीं किया है। हरियाणा व देश को बचाने के लिए अच्छे लोगों को ढूंढकर राजनीति में लाना होगा। उन्होंने कहा कि 14 जनवरी को फरीदाबाद से दो महीने तक प्रदेश में पार्टी की यात्रा चलेगी। इस दौरान सदस्यता अभियान, लोगों तक पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनेंगे, चौपाल व कार्यक्रम आयोजित होंगे। इससे संगठन को ऊर्जा मिलेगी। बुधवार को पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी का जन्मदिन भी प्रदेश में मनाया जाएगा। प्रदेश में जल्द ही कमेटियों व प्रकोष्ठों का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed