फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Opium cultivation in Kultana on the lines of Afghanistan, 90 kg seized from one and a half bigha

Rohtak News: अफगानिस्तान की तर्ज पर कुलताना में अफीम की खेती, डेढ़ बीघे से 90 किलोग्राम जब्त

Sun, 18 Feb 2024 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 18 Feb 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Opium cultivation in Kultana on the lines of Afghanistan, 90 kg seized from one and a half bigha
रोहतक। अफगानिस्तान की तर्ज पर कुलताना गांव के खेत में अफीम की खेती की जा रही थी। पुलिस ने दबिश देकर गेहूं व सरसों की फसल के बीच डेढ़ बीघे में उगाए गए अफीम के पौधों को उखाड़कर नौ कट्टों में भरा है, जिसका वजन 90 किलोग्राम आंका गया है। आरोपी किसान मौके से फरार हो गया, जिसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक गश्त के दौरान सूचना मिली कि कुलताना गांव निवासी राज सिंह उर्फ बल्लू के छोछी रोड पर खेत हैं, जहां उसने अफीम उगा रखी है। एएसआई जोगेंद्र के नेतृत्व में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी राज सिंह उर्फ बल्लू मौके से फरार हो गया। इसके बाद ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। गेहूं व सरसों की फसल के बीच डेढ़ बीघे में विशेष पौधे दिखाई दिए। पुलिस ने पौधे का फोटो उतारकर गुगल पर सर्च किया, जहां अफीम पोपी लिखा आया। इसके बाद हल्का पटवारी सोमबीर से जमीन का रिकार्ड मांगा। साथ ही एक्ससाइज विभाग के इंस्पेक्टर रामतीर्थ को बुलाया गया। साथ ही कृषि विभाग के एसीडीओ दीपक डागर से बात की गई। एक्ससाइज विभाग के इंस्पेक्टर रामतीर्थ ने बताया कि उनके विभाग ने किसी को भी अफीम की खेती करने का लाइसेंस नहीं दे रखा। पौधे को जड़ से उखाड़कर नौ कट्टों में भरा गया। हर कट्टे में 10 किलो वजन मिला। साथ ही जांच के लिए अफीम के पौधों को लैब में भेजा गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed