फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Open National Badminton Championship begins

Rohtak News: ओपन नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

Sun, 13 Apr 2025 01:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 13 Apr 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Open National Badminton Championship begins
रोहतक। ओपन नेशनल बैडमिंटन दो दिवसीय चैंपियनशिप का शुभारंभ शनिवार को हुआ। यह प्रतियोगिता लाढ़ौत में स्थित नवयुग शिक्षा निकेतन स्कूल में आयोजित की जा रही है। मुख्य अतिथि के रूप में डिप्टी कमिश्नर (गवर्नमेंट ऑफ इंडिया) दिल्ली में कार्यरत कदम सिंह दहिया ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक और शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास के लिए खेलों में भाग लेना बहुत जरूरी है। उन्होंने बताया कि खेल और आध्यात्मिक शिक्षा के साथ-साथ हमारे प्राचीन ग्रंथ रामायण, महाभारत, गीता आदि का अध्ययन भी चरित्र निर्माण में अध्ययन सहायक है।
विज्ञापन

नवयुग शिक्षा निकेतन स्कूल के पीजीटी फिजिकल एजुकेशन टीचर डॉक्टर जनक राज ने बताया कि इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों के लगभग 350 खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। इस अवसर पर राजकुमार, जितेंद्र सहारण, रविंद्र नांदल, सचिन अहलावत, सुरेश चंद देशवाल और कोच मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed