{"_id":"66a2dac3e82b2cd2bd029dc4","slug":"open-counseling-till-30-to-fill-seats-of-graduate-classes-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-112219-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: स्नातक कक्षाओं की सीटों को भरने के लिए ओपन काउंसिलिंग 30 तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: स्नातक कक्षाओं की सीटों को भरने के लिए ओपन काउंसिलिंग 30 तक
Fri, 26 Jul 2024 04:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Fri, 26 Jul 2024 04:37 AM IST
विज्ञापन
25jjrp10 झज्जर में स्थित राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय ।संवाद
झज्जर। विभिन्न कॉलेजों की एमए, एमएससी, एमकॉम आदि में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रकिया पूरी हो गई है। स्नातक कक्षाओं की खाली सीटों को भरने के लिए ओपन काउंसिलिंग 30 जुलाई तक होगी।
मीडिया प्रभारी डॉ. अमित भारद्वाज ने बताया कि राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय झज्जर में स्नातकोत्तर कक्षाओं की 370 सीटों के लिए वीरवार शाम तक 496 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें एमए अंग्रेजी के 71, एमए हिंदी के 65, एमए मनोविज्ञान के 47, एमए पत्रकारिता और जनसंचार के 26, एमए भूगोल के 69, एमकॉम के 74, एमएससी कंप्यूटर विज्ञान के 74 और एमएससी गणित के 70 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
नेहरू कॉलेज में एमए अंग्रेजी की 30, एमए हिंदी की 30, एमए मनोविज्ञान की 40, एमए पत्रकारिता और जनसंचार की 30, एमए भूगोल की 40, एमकॉम की 120, एमएससी कंप्यूटर विज्ञान की 40 और एमएससी गणित की 40 सीटें हैं। प्रमाणपत्रों का ऑनलाइन सत्यापन 27 जुलाई तक होगा। मेरिट लिस्ट 30 जुलाई को जारी की जाएगी। जिन विद्यार्थियों का नाम लिस्ट में आएगा, वह 2 अगस्त तक फीस भर सकेंगे। खाली सीटों को भरने के लिए 6 अगस्त को दोबारा एडमिशन पोर्टल खुलेगा। 7 अगस्त से ओपन काउंसिलिंग भी शुरू होगी।
विज्ञापन
वहीं बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए और बीसीए आदि स्नातक कक्षाओं की खाली सीटों को भरने के लिए ओपन काउंसिलिंग चल रही है। नए आवेदन भी 30 जुलाई तक किए जा सकते हैं। नेहरू कॉलेज में स्नातक कक्षाओं की 1200 सीटों में से 582 भर चुकी है। इनमें बीए की 151, बीएससी फिजिकल साइंस की 256, बीएससी लाइफ साइंस की 39, बीएससी गणित की 23, बीकॉम की 103, बीसीए की 4 और बीबीए की 42 सीटें खाली हैं।