फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Only when there is a feeling of service in the mind will there be service with the body: BK Raksha

मन में होगा सेवा का भाव तभी होगी तन से सेवा : बीके रक्षा

Mon, 04 Mar 2024 01:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
Only when there is a feeling of service in the mind will there be service with the body: BK Raksha
रोहतक। प्रभु के करीब रहने के लिए उनकी सेवा जरूरी है। मन में सेवा करने का भाव रखोगे तभी तन से सेवा होगी। यह प्रवचन नया बस स्टैंड रोड स्थित निजी मैदान में ब्रह्माकुमारी संस्था की ओर से आयोजित 87वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव में कार्यक्रम अध्यक्ष बीके रक्षा ने दिए। संगीत सारी दुनिया ढूंढे जिसका वह खुदा मुझे मिल गया के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की गई। मुख्य अतिथि के रूप में महामंडलेश्वर कर्णपुरी महाराज, ब्रिगेडियर हरप्रीत और विनीत कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन



सेवादार वासुदेव ने विचार प्रस्तुत करते हुए कहा कि भगवान शिव ने सभी युगों में धरती पर जन्म लिया है। उसी दिन को शिव जयंती के रूप में मनाया जाता हैं। अंधकार से प्रकाश की ओर हमारा जीवन भगवान ही धकेलते है। भगवान शिव जन्म और मरन के जंजाल से मुक्त कराते हैं, जब सभी को इसका ज्ञात हुआ तभी से उन्हें मुक्तेश्वर व मुक्त दाता कहां जाता है। कार्यक्रम में मंच संचालन बीके रचना ने किया। वक्ताओं की भूमिका विद्यसागर, मोनिका व अन्य सेवादारों ने निभाई। सेवादार किशोरियों ने जैसे भोला न्यू मटके, मेरे बाबा भोले बाबा व अन्य भगवान शिव के विभिन्न संगीत व भजनों पर नृत्य प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed