फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Only the encroachers were charging 15 to 20 thousand rupees as rent from other encroachers

अतिक्रमण करने वाले ही वसूल रहे थे अन्य अतिक्रमण करने वालों से 15 से 20 हजार रुपये किराया

Wed, 04 May 2022 02:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Only the encroachers were charging 15 to 20 thousand rupees as rent from other encroachers
हिदायत के बाद जब सड़क किनारे से अतिक्रमण नहीं हटा तो भू अधिकारी ने सख्ती से अतिक्रमण हटवाया। सामान जब्त करने के दौरान अस्थायी दुकानदारों ने खुलासा किया कि वह 15 से 20 हजार रुपये किराया देते हैं। अतिक्रमण करके जगह किराये पर उठाने वाले भी बाहरी है। इसमें बताया जा रहा है कि नारियल पानी बेचने वाले रोहिंग्या हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री बुधवार को रोहतक आ रहे हैं। वह शाम को जाट कॉलेज के मैदान में जनसभा करेंगे। जिसमें हजारों लोगों के आने का अनुमान है। इसके मद्देनजर निगम प्रशासन हर स्तर पर तैयारी करने में जुटा है। शनिवार, रविवार और सोमवार को निगम की टीम लगातार मानसरोवर पार्क से दिल्ली बाईपास, शीला बाईपास आदि मार्गों का अतिक्रमण हटाने में जुटी रही। सेक्टर-एक के मोड़, सेक्टर-14 के पास और दिल्ली बाईपास पर फुटपाथ पर सामान बेचने वाले कुछ लोगों ने अपना अतिक्रमण नहीं हटाया। यही नहीं, अतिक्रमण हटाने वाली टीमों को धमकी दे डाली। इस पर मंगलवार को भू अधिकारी सुरेंद्र गोयल पूरे दल-बल के साथ अतिक्रमण हटाने के लिए निकले। फुटपाथ के किनारे नारियल पानी बेचने वालों का सामान जब्त करते हुए पूछताछ की तो खुलासा हुआ कि सभी रोहिंग्या हैं। उनका रोहतक से कोई लेना-देना नहीं है। वह सिर्फ कमाई करने के मकसद से आए हैं। इस पर भू अधिकारी ने सख्ती दिखाते हुए उनका सामान जब्त कर लिया। इसके बाद सेक्टर-14 के पास और सेक्टर-1 के मोड़ से अतिक्रमण हटाते हुए सामान जब्त किया तो दुकानदारों ने बताया कि वह जगह का हर माह 15 से 20 हजार रुपये किराया दे रहे हैं। किराया कोई और नहीं बल्कि काफी लंबे समय से अतिक्रमण करने वाला व्यक्ति दबंगई से लेता है। जब भू अधिकारी ने किराया लेने वाले से पूछताछ की तो पता चला कि वह सोनीपत का रहने वाला है।
विज्ञापन

निगम के भू अधिकारी सुरेंद्र गोयल ने बताया कि दिल्ली रोड और शीला बाईपास रोड पर नारियल पानी बेचने वाले रोहिंग्या हैं। उनके नारियल को छीलने के औजार कब्जे में लेकर अतिक्रमण हटा दिया है। अधिकांश बाहरी लोगों ने अतिक्रमण करके किराये पर उठाया हुआ है। इसका खुलासा मंगलवार को कार्रवाई के दौरान हुआ। एक-एक अस्थायी दुकानदार से 15 से 20 हजार रुपये किराया लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पूरे मामले की जानकारी अधिकारियों को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed