फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Only 50 farmers could get wheat seeds, 180 had to return

Rohtak News: 50 किसानों को ही मिल पाया गेहूं का बीज, 180 को लोटना पड़ा

Thu, 31 Oct 2024 01:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 31 Oct 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
Only 50 farmers could get wheat seeds, 180 had to return
झज्जर। खाद लेने के लिए दुकान पर पहुंचे किसान। संवाद
झज्जर। रबी का सीजन चल रहा है औ गेहूं की बिजाई शुरू हो चुकी है, लेकिन पिछले कई दिनों से किसानों को गेहूं का बीज नहीं मिल पा रहा है। बीज वितरण के दौरान कोई घटना न हो, इसके लिए पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके लिए मंगलवार को दो पुलिस कर्मचारी तैनात रहे।
विज्ञापन

बुधवार को लगभग 230 किसान गेहूं का बीज लेने के लिए कृषि एवं कल्याण विभाग कार्यालय के बाहर बनी सोसायटी की दुकानों पर आए। इनमें से लगभग 50 किसानों को ही गेहूं का बीज मिल पाया और लगभग 180 किसानों को खाली हाथ वापस लौटकर वापस जाना पड़ा। गेहूं का बीज लेने के लिए सुबह चार बजे से ही बीज की दुकानों पर किसानों की लाइनें लग रही हैं। गेहूं के फसल की बुआई का समय करीब आ रहा है। बीज खरीदने के लिए किसानों में मारामारी शुरू हो चुकी है। कृषि कल्याण विभाग के पास सरकारी खाद-बीज की दो दुकानें हैं। किसान सुबह चार बजे से ही लाइनों में लगकर बीज खरीदने के लिए सुबह दुकान खुलने का इंतजार करने लगते हैं। दिन में भीड़ ज्यादा होने से पुलिस का सहारा लेना पड़ रहा है। पिछले चार दिनों से भीड़ ज्यादा होने के कारण किसानों को गेहूं का बीज ना मिलने के कारण खाली हाथ लौटकर वापस जाना पड़ा। अभी तक कृषि कल्याण विभाग के पास सरकारी बीज की दुकानों पर लगभग 3300 क्विंटल गेंहू का बीज किसानों को दिया जा चुका है, लेकिन भीड़ कम नहीं हो रही।
विज्ञापन



गेहूं के फसल की बुआई का समय करीब आ गया है। 222 किस्म गेहूं का बीज लेने के लिए सुबह चार बजे से लाइन में लगा था। दुकान खुलने के बाद पता चला की किस्म 222 बीज खत्म हो चुका है। इसकी वजह से दूसरा बीज लेना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुनील, किसान, गांव तलाव।


शारीरिक रूप से कमजोर होने के बाद भी मैं सुबह से ही बीज लेने के लिए लाइन में लगा हूं, लेकिन नंबर ना आने और खत्म होने के कारण बीज नहीं मिल पाया। अब बताया जा रहा है कि दीपावली के बाद बीज आने की संभावना है।
- विकास, किसान, तलाव गांव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed