फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Online fraud: 53 thousand from the youth of Hisar and 80480 from the youth of Pakasma

ऑनलाइन ठगी : हिसार के युवक से 53 हजार तो पाकस्मा के युवक से 80480 हड़पे

Mon, 17 Jan 2022 01:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Online fraud: 53 thousand from the youth of Hisar and 80480 from the youth of Pakasma
रोहतक। ऑनलाइन ठगी की वारदात नहीं थम रही हैं। हिसार जिले के गांव मोहला से चिड़ी आए युवक से परिचित बनकर किसी ने 53 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए, जबकि पाकस्मा के युवक से ऑनलाइन कार बेचने के नाम पर 80 हजार 480 रुपये ठग लिए। इस संबंध में लाखनमाजरा व सांपला थाने में केस दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन

मलिक साहब बोल रहा हूं, आपके खाते में पैसे भेजने हैं
पुलिस के मुताबिक हिसार जिले के गांव मेहला निवासी जोगेंद्र ने दी शिकायत में बताया कि वह 15 जनवरी को चिड़ी गांव आया हुआ था। उसके मोबाइल पर फोन आया और बोला मैं, मलिक साहब बोल रहा हूं। आपके खाते में पैसे भेजने हैं। जोगेंद्र ने मैसेज को ओके कर दिया। तभी उसके खाते से चार बार में 53 हजार रुपये कट गए।
विज्ञापन

फौजी बनकर ऑनलाइन किया 70 हजार में कार का सौदा, 80 हजार से ज्यादा हड़प लिए
उधर, पाकस्मा निवासी राजेश ने सांपला थाने में शिकायत दी है। पुलिस को दी शिकायत में राजेश का आरोप है कि उसने ऑनलाइन कार बेचने का विज्ञापन देखा। जब उसने दिए गए नंबर पर संपर्क किया तो युवक ने खुद को फौजी बताया। दोनों के बीच 70 हजार रुपये में कार का सौदा हुआ। इसके बाद युवक ने उससे ऑनलाइन अलग-अलग समय पर 80 हजार 480 रुपये ट्रांसफर करवा लिए। अब आरोपी न तो कार दे रहा है और न ही पैसे वापस कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed