फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   online forgery case

पिता को ऑनलाइन ठगते रहे, बेटी को भनक लगी तो कराई रिपोर्ट

Fri, 27 Nov 2015 02:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Fri, 27 Nov 2015 02:06 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली के लाजपतनगर निवासी रामभज से ठगों ने उनकी बैंक डिटेल लेकर हजारों रुपये ठग लिए।
विज्ञापन


जब वारदात के बारे में रोहतक की उत्तम विहार कॉलोनी में रहने वाली रामभज की बेटी को भनक लगी तो उन्होंने आरोपियों के खिलाफ अर्बन एस्टेट थाने में शिकायत दी।

पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया। हालांकि तब तक आरोपी युवती के पिता के खाते से करीब 34 हजार रुपये उड़ा चुके थे।

उत्तम विहार कॉलोनी निवासी रामभज दिल्ली के लाजपतनगर में एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। वह काफी समय से दिल्ली में रहते हैैं।

कुछ दिन पहले रामभज के पास फोन आया कि उनका बैंक खाता अपडेट नहीं होगा तो उनकी पेंशन बंद कर दी जाएगी।

इसके बाद आरोपियों ने रामभज से एक-एक करके बैंक की डिटेल लेनी शुरू कर दी। रामभज ने परिजनों को कुछ बताए बिना अपनी बेटी से बैंक की डिटेल ली। इसके बाद आरोपियों को बताई।
विज्ञापन


बेटी को शक हुआ तो उसने पिता से पूरा मामला जाना। इसके बाद बेटी ने मामले की सूचना सिविल लाइन थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में जीरो एफआईआर दर्ज करके दिल्ली के लाजपतनगर थाने में भेज दी है। आरोपियों ने रामभज के खाते से आनलाइन 34,894 रुपये उड़ा लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed