फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Online classes started for students returned from Ukraine

यूक्रेन से लौटे विद्यार्थियों की ऑनलाइन कक्षाएं शुरू

Wed, 16 Mar 2022 10:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Online classes started for students returned from Ukraine
रोहतक। यूक्रेन के शहरों पर रूस की बमबारी के बीच वहां के कुछ मेडिकल कालेजों ने ऑनलाइन पढ़ाई शुरू कर दी है। सोमवार को पढ़ाई शुरू हुई तो विद्यार्थियों को राहत की आस जगी है। उन्हें जल्द हालात सुधरने की उम्मीद है। हालांकि शेष कालेजों ने भी जल्द ही पढ़ाई शुरू करने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

यूक्रेन से अपनी मेडिकल की पढ़ाई बीच में छोड़कर स्वदेश लौटने को मजबूर हुए मेडिकल विद्यार्थी अपने कॅरिअर को लेकर चिंतित हैं। यूक्रेन के शहरों पर रूस की लगातार बमबारी के बाद उनकी चिंता लगातार बढ़ रही थी, लेकिन मंगलवार का दिन उनके लिए राहत भरा रहा। यूक्रेन से लौटी एमबीबीएस की छात्रा पूजा ने बताया कि उनकी यूनिवर्सिटी ने ऑनलाइन पढ़ाई शुरू कर दी है। मंगलवार शाम तक उसने क्लास अटैंड की है। जूम एप के माध्यम से वहां के शिक्षकों ने पढ़ाया है। उनका अपने कई अन्य सहपाठियों से संपर्क हुआ तो उन्होंने भी ऑनलाइन पढ़ाई शुरू होने की जानकारी दी है। छात्रा कनिष्का ने बताया कि अधिकांश विद्यार्थी लगातार यूक्रेन में अपने विवि प्रशासन के संपर्क में हैं। व्हाट्सएप ग्रुुप भी बनाया गया है जिस पर उन्हें सूचना दी जा रही है। विवि प्रशासन ने उन्हें बताया कि उनकी भी ऑनलाइन पढ़ाई जल्द शुरू हो जाएगी। कुछ जगह अगले सप्ताह से पढ़ाई शुरू होने की उम्मीद है। इसके बाद छात्रों के परिजनों को भी कुछ राहत मिली है हालांकि जिस तरह वहां रूस के हमले बढ़ रहे हैं उसे लेकर उनकी चिंता अभी बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed