फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Online application process for undergraduate admission in the final stage.

Rohtak News: स्नातक में दाखिले की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया अंतिम चरण में

Fri, 26 Jun 2026 08:04 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 26 Jun 2026 08:04 PM IST
विज्ञापन
Online application process for undergraduate admission in the final stage.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सांपला। कॉलेजों में स्नातक में दाखिले के लिए चल रही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया अंतिम चरण में है। 7 मई से शुरू हुई प्रक्रिया 30 जून को समाप्त हो जाएगी। आवेदन के लिए अब केवल तीन दिन शेष रहने के कारण कॉलेजों में छात्रों की भीड़ एक बार फिर बढ़ने लगी है।

अब तक सर छोटूराम कन्या महाविद्यालय और राजकीय महाविद्यालय की करीब 900 सीटों के मुकाबले लगभग 1000 विद्यार्थियों ने आवेदन किए हैं। हालांकि सर छोटूराम कन्या कॉलेज में अभी भी सीटों के मुकाबले आवेदन अपेक्षाकृत कम हैं लेकिन अंतिम तिथि नजदीक आते ही आवेदन प्रक्रिया में तेजी देखी जा रही है।
विज्ञापन


कई विद्यार्थी अभी तक प्रवेश परीक्षाओं के परिणामों का इंतजार कर रहे थे जिसके कारण आवेदन की गति धीमी रही। प्राचार्य ने बताया कि उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित की गई है। प्राचार्य डाॅ. परमभूषण आर्य ने बताया कि राजकीय महाविद्यालय में 320 सीटों के लिए 530 आवेदन आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--


9 जुलाई को जारी होगी पहली प्रोविजनल मेरिट लिस्ट

उच्चतर शिक्षा विभाग के संशोधित शेड्यूल के अनुसार पहली प्रोविजनल मेरिट लिस्ट 9 जुलाई को जारी की जाएगी। विद्यार्थी 1 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन में ओटीपी आधारित सुधार कर सकेंगे जबकि दस्तावेजों का सत्यापन 6 जुलाई तक पूरा किया जाएगा। इसके बाद 10 जुलाई को फाइनल मेरिट सूची जारी होगी। विद्यार्थी 11 से 15 जुलाई तक फीस जमा कर अपना दाखिला सुनिश्चित कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed