फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Online admission in colleges will start from today

कॉलेजों में ऑनलाइन दाखिले आज से होंगे शुरू

Sun, 06 Sep 2020 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Online admission in colleges will start from today
कॉलेज में उच्च शिक्षा प्राप्त करने का जिले के करीब 22 हजार से अधिक विद्यार्थियों का इंतजार समाप्त हो गया है। उच्चतर शिक्षा निदेशालय के निर्देशानुसार सात सितंबर सोमवार सुबह से प्रदेश के कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। कोरोना महामारी के चलते पहली बार कालेजों में पूरी दाखिला प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। जिले के 16 महाविद्यालयों की करीब 13,100 सीटों के लिए 22 हजार से ज्यादा विद्यार्थी लाइन में हैं। ऐसे में लगभग हर सीट के लिए लगभग दो विद्यार्थी हैं।
विज्ञापन

सरकारी कॉलेज विद्यार्थियों की पहली पसंद
शहर में दो बड़े नामी सरकारी कॉलेज हैं। इनमें से एक पंडित नेकी राम शर्मा राजकीय महाविद्यालय व दूसरा राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय है। ये दोनों ही कालेज विद्यार्थियों की पहली पसंद है। यहां कुल 4720 सीटें हैं। विद्यार्थियों की पहली पसंद होने के चलते यहां दाखिला मिलना मुश्किल रहता है।
विज्ञापन

कॉलेजों में तैयारियां पूरी
दाखिला प्रक्रिया को लेकर कॉलेजों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विद्यार्थियों को घर बैठे ऑनलाइन आवेदन करना है। इसके साथ अपने दस्तावेज भी अपलोड करने होंगे। इनकी जांच ऑनलाइन ही होगी। आवेदन सात से 21 सितंबर तक किए जा सकते हैं। डीएचई 25 सितंबर तक दस्तावेजों की जांच पूरी कर 26 सितंबर को पहली मेरिट सूची जारी करेगा। मेरिट सूची में आने वाले विद्यार्थियों को फीस जमा करा कर अपना दाखिला सुनिश्चित करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के कॉलेज व सीटों का ब्योरा
1. पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय 2500
2. राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय 2220
3. जाट कॉलेज 990
4. एमकेजेके 990
5. गौड ब्राह्मण डिग्री कॉलेज 1000
6. श्रीलाल नाथ हिंदू कॉलेज 1350
7. वैश्य कॉलेज 880
8. वैश्य महिला महाविद्यालय 1010
9. सैनी डिग्री कॉलेज 500
10. सत जीन्दा कल्याणा कॉलेज कलानौर 380
11. राजकीय महाविद्यालय सांपला 160
12. राजकीय महिला महाविद्यालय सांपला 480
13. राजकीय महिला महाविद्यालय मोखरा 360
14. राजकीय महिला महाविद्यालय लाखनमाजरा 160
15. राजकीय महाविद्यालय महम 160
16. राजकीय महाविद्यालय जसिया 160
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed