फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   One thousand corona patients can be admitted in PGI, oxygen will be available on 750 beds

पीजीआई में कोरोना के एक हजार मरीज हो सकेंगे भर्ती, 750 बेडों पर मिलेगी ऑक्सीजन

Wed, 06 Oct 2021 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
One thousand corona patients can be admitted in PGI, oxygen will be available on 750 beds
जिलेवासी व पीजीआई में आने वाले मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। कोरोना की सशंकित तीसरी लहर आई तो मरीजों को बेड के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। दूसरी लहर से सबक लेते हुए पीजीआई प्रशासन ने तीसरी लहर आने से पहले ही इससे निपटने की तैयारी पूरी कर ली है। इसके तहत अब यहां 1000 मरीजों को भर्ती किया जा सकता है। पहले संस्थान में कोरोना मरीजों के लिए 556 बेड थे। महामारी की सशंकित तीसरी लहर को देखते हुए पीजीआई प्रशासन किसी तरह की कमी छोड़ने के लिए तैयार नहीं है। शायद यही वजह है कि यहां मरीजों की सुविधाओं के साथ पहले से ज्यादा संख्या में मरीज भर्ती करने की व्यवस्था की गई है। महामारी ने पांव पसारे तो पीजीआई में एक हजार मरीज भर्ती किए जा सकते हैं। यही नहीं, इनमें से ज्यादातर बेड पर ऑक्सीजन सुविधा भी मुहैया कराई गई है। इसके तहत 750 बेडों पर ऑक्सीजन सप्लाई के लिए फिटिंग का काम पूरा हो गया है।
विज्ञापन

बच्चों को मिलेगी बड़ी राहत
कोरोना की तीसरी लहर का असर बच्चों पर ज्यादा पड़ने की संभावना जताई जा रही है। इसके चलते पीजीआई प्रशासन ने 64 आईसीयू बेड तैयार किए हैं। कुछ बेड पहले से थे। यही नहीं, इन बेडों को बड़ों के लिए भी प्रयोग किए जा सकते हैं। यदि बच्चों के बजाय वयस्क अधिक आए तो ये बेड उन्हें दिए जा सकते हैं।
विज्ञापन

मरीज बढ़ने पर ट्रॉमा सेंटर बनेगा कोविड अस्पताल
महामारी का खतरा बढ़ने पर ट्रॉमा सेंटर को कोविड अस्पताल में बदला जाएगा। फिलहाल यहां हादसों में घायलों व गंभीर मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। यहीं इनके ऑपरेशन भी किए जा रहे हैं। कोरोना मरीजों के लिए पीजीआई के सी-ब्लॉक, डे-केयर आईसीयू, वार्ड 24, 25 व 26 में मरीज भर्ती किए जा सकते हैं। सामान्य मरीजों के लिए भी मनोरोग व लाला श्यामलाल सुपर स्पेशलिस्ट विभाग में अतिरिक्त व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना की सशंकित तीसरी लहर से निपटने के लिए पीजीआई तैयार है। संस्थान में महामारी से पीड़ितों को उपचार देने की बेहतर व्यवस्था की गई है। इसके तहत बेड की संख्या बढ़ाकर 1000 कर दी गई है। बच्चों के लिए 64 आईसीयू बेड तैयार कर दिए गए हैं। इसके अलावा 750 बेडों पर ऑक्सीजन सप्लाई की सुविधा कर दी गई है। जरूरत पड़ने पर ट्रॉमा सेंटर को कोविड अस्पताल में बदला जाएगा।
- डॉ. रोहताश कंवर यादव, निदेशक, पीजीआईएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed