फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   one side jat another sainik

एक तरफ जाट तो दूसरी तरफ अन्ना हजारे पूर्व सैनिक के लिए खोलेंगे मोर्चा

Sun, 09 Aug 2015 02:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 09 Aug 2015 02:35 AM IST
विज्ञापन
जाट आरक्षण और वन रैंक-वन पेंशन को लेकर आज शहर में एक तरफ जाट तो दूसरी तरफ पूर्व सैनिकों के लिए अन्ना हजारे सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे।
विज्ञापन


शहर में एक ही दिन दो बड़े आयोजन पर पुलिस की निगाह भी रहेगी। नांदल भवन में सुबह 11 बजे जाट राष्ट्रीय एकता महासम्मेलन शुरू होगा।

महासम्मेलन में भाग लेने के यूपी, राजस्थान, पंजाब और बिहार आदि प्रदेशों से जाट नेताओं को आमंत्रित किया गया है।

इसमें जाट आरक्षण के मुद्दे को लेकर आगामी रणनीति तैयार की जाएगी, जबकि जनप्रतिनिधियों के साथ जाट नेताओं के आगामी विशाल सम्मेलन की रूपरेखा भी बनेगी।

दूसरी तरफ जिमखाना क्लब के पास वन रैंक-वन पेंशन के मुद्दे को लेकर पूर्व सैनिकों की सुबह 10 बजे रैली होगी, जिसे समाजसेवी अन्ना हजारे संबोधित करेंगे।

रैली में करीब दस हजार से अधिक लोगों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। इससे पहले सुबह 8 बजे गांव इस्माईला पहुंचेंगे।

सुबह 11 बजे तिलयार लेक पर बेसहारा गौवंश सेवा समिति की ओर से मिशन स्ट्रे कैटल के तहत बेसहारा गौमाता की पूजा अर्चना कर उनको गौशाला पहुंचाएंगे। शनिवार को आईजी श्रीकांत जाधव इस्माईला गांव पहुंचे। उन्होंने कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया।

वर्जन
राष्ट्रीय एकता महासम्मेलन में कई प्रदेशों के जाट नेताओं को बुलाया गया है। इसमें आरक्षण को लेकर आगामी रणनीति तैयार की जाएगी। - महेंद्र सिंह, प्रधान नांदल खाप
विज्ञापन

-----------
रैली में पूर्व सैनिकों के साथ-साथ किसानों को भी आमंत्रित किया गया है, जिसमें महिलाएं भी भाग लेंगी। समाजसेवी अन्ना हजारे  रैली को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कैप्टन जगवीर मलिक, प्रवक्ता पूर्व सैनिक संघ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed