फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   One shot dead in Asauda village, another injured

आसौदा गांव में गोली मारकर एक व्यक्ति की हत्या, दूसरा घायल

Sat, 01 Aug 2020 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
One shot dead in Asauda village, another injured
बहादुरगढ़। आसौदा गांव में शुक्रवार देर रात एक ग्रामीण की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल भी हुआ है। घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हत्या का कारण दो पक्षों के बीच पहले से चली आ रही दुश्मनी को माना जा रहा है।
विज्ञापन

आसौदा गांव में दो व्यक्ति रात करीब 10 बजकर 35 मिनट पर गली में टहल रहे थे। इस बीच किसी ने उनको लक्ष्य करके गोलियां चलानी आरंभ कर दी। गोली लगने से रवींद्र सिंह की मौत हो गई, जबकि गुलाब सिंह घायल हो गया। गोली मारकर हमलावर मौके से फरार हो गए। ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हमलावर कितने थे, वे किधर से आए और पैदल थे या किसी वाहन से। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गोली चलने की आवाज सुनकर प्रभावित परिवार के लोग घर से बाहर आए और बचाव के लिए भागे। गोली लगने से घायल हुए दोनों व्यक्तियों को बहादुरगढ़ के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां रवींद्र को मृत घोषित कर दिया गया। वारदात की जानकारी मिलते ही अपराध शाखा पुलिस और आसौदा थाना पुलिस घटना स्थल पहुंची। अस्पताल में भी पुलिस टीम पहुंची और मामले की तहकीकात शुरू की। गुलाब सिंह के घायल होने की वजह से पुलिस पूछताछ नहीं कर पाई है। पुलिस प्रवक्ता चमनलाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वारदात के पीछे पुरानी रंजिश हो सकती है। हमलावरों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मृतक के शव का शनिवार को पोस्टमार्टम होगा। देर रात इस सिलसिले में केस दर्ज नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed