{"_id":"6770027f168b9fdefe091f4b","slug":"one-passenger-and-three-express-trains-cancelled-due-to-fog-rohtak-news-c-17-roh1020-570821-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: कोहरे से एक पैसेंजर और तीन एक्सप्रेस ट्रेन रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: कोहरे से एक पैसेंजर और तीन एक्सप्रेस ट्रेन रद्द
विज्ञापन
रोहतक।
कोहरे का असर रेल परिवहन पर पड़ने लगा है। शनिवार सुबह दिल्ली जींद पैसेंजर, रोहतक इंटरसिटी एक्सप्रेस, त्रिपुरा सुंदरी एक्सप्रेस व श्री गंगानगर इंटरसिटी एक्सप्रेस को रद्द कर दिया जबकि आठ ट्रेनें एक से दो घंटे देरी से पहुंची। इस कारण रेल यात्रियों का काफी परेशानी उठानी पड़ी।
गोरखधाम एक्सप्रेस करीब दो घंटे, सरबत दा भला एक्सप्रेस, पंजाब मेल एक्सप्रेस, दिल्ली-भिवानी पैसेंजर, कालिंदी एक्सप्रेस, किसान एक्सप्रेस, अवध असम एक्सप्रेस, जींद-नई दिल्ली पैसेंजर एक घंटे देरी से रोहतक पहुंची। ट्रेनें लेट होने की वजह से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इससे यात्रियों को दूसरी ट्रेनों एवं वाहनों की शरण लेनी पड़ी। रोहतक रेलवे स्टेशन अधीक्षक भगवान सहाय मीना ने बताया कि कोहरे के चलते दिल्ली से रेलवे ट्रैक से गुजरने वाली चार ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। कुछ ट्रेनों का संचालन एक से दो देरी घंटे से हुआ।