फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   One lakh rupees withdrawn from the bag by bluffing the doctor who was taking medicine at the medical store

मेडिकल स्टोर पर दवा ले रहे डॉक्टर को झांसा देकर बैग से निकाले एक लाख रुपये

Fri, 09 Sep 2022 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
One lakh rupees withdrawn from the bag by bluffing the doctor who was taking medicine at the medical store
सीसीटीवी में कैद स्कूटी से कैश निकालने का आरोपी।
रोहतक। गांधी कैंप में सब्जी मंडी चौक पर मेडिकल स्टोर पर दवा ले रहे डॉक्टर को झांसा देकर दो युवक बैग से एक लाख रुपये निकाल कर ले गए। एक युवक ने डॉक्टर के आगे परना अड़ा दिया, जबकि दूसरे ने स्कूटी पर रखे बैग से पैसे निकाल लिए। पूरी वारदात मेडिकल स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित वकील भी है, जो एक सप्ताह में वकीलों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ एसपी से मिलेगा।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक विजय नगर निवासी डॉक्टर राजेंद्र सिंह ने बताया कि डॉक्टर होने के साथ-साथ वकील भी है। जिला कोर्ट परिसर में उसका चैंबर भी है। बुधवार को वह काठमंडी स्थित पंजाब नेशनल बैंक से डेढ़ लाख रुपये निकलवाकर लाया था। बैंक कर्मी ने 50-50 हजार के तीन बंडल दिए थे। पैसे बैग में डालकर घर के लिए चल पड़ा। रास्ते में ओल्ड आईटीआई रोड पर उसे ध्यान आया कि दवा भी लेनी है। वह गांधी कैंप में सब्जी मंडी चौक के पास एक मेडिकल स्टोर पर चला गया। बैग स्कूटी पर ही रखा था। तीन मिनट बाद दवा लेकर आया तो बैग की चेन खुली मिली। अंदर से एक लाख रुपये गायब थे, केवल 50 हजार का एक बंडल था।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे की जांच की तो पता चला परना गैंग ने दी वारदात अंजाम
डॉक्टर राजेंद्र ने बताया कि उसने मेडिकल स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की तो पता चला कि दो युवक उसके पीछे-पीछे आए। एक युवक ने उसके पीछे खड़ा होकर परना अड़ा दिया, ताकि स्कूटी दिखाई न दे। दूसरे ने बैग की चेन खोलकर एक लाख की नकदी निकाल ली। इसके बाद दोनों फरार हो गए। उसे शक है कि युवक बैंक से ही उसका पीछा कर रहे थे। उन्हें पता लग गया था कि बैग में पैसे हैं। मामले की सूचना पाकर आर्य नगर थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर चोरी का केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन माह पहले माल गोदाम रोड पर हो चुकी है वारदात
पीड़ित ने बताया कि शहर में परना गैंग सक्रिय है। तीन माह पहले दो युवकों ने ऐसे ही एक साइकिल सवार बुजु्र्ग के 50 हजार रुपये चुरा लिए थे। एक युवक बुजुर्ग के आगे दुकान पर परना अड़ा कर खड़ा हो गया। जबकि दूसरा पैसे चुराकर फरार हो गया। पुलिस को परना गैंग को काबू करना चाहिये, ताकि आम लोगों की मेहनत की कमाई चोरी न हो सके। पूरे मामले को लेकर वह वकीलों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ एसपी से मिलेगा।
वर्जन-
परना गैंग को पकड़ने का प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच की है। पहले भी गैंग वारदात कर चुका है। उम्मीद है जल्द कामयाबी मिलेगी।
- इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार, प्रभारी आर्य नगर थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed