फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   One dead, three injured in truck-pickup collision

Rohtak News: ट्रक- पिकअप की टक्कर में एक की मौत, तीन घायल

Sat, 27 Apr 2024 01:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 27 Apr 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
One dead, three injured in truck-pickup collision
कलानौर। खेरड़ी मोड़ के नजदीक 152डी के पास रोहतक-भिवानी रोड पर गुरुवार देर रात मिट्टी से भरा ट्रक डिवाइडर से उतरकर पलट गया। इससे पिकअप डाला और एंबुलेंस भी टकरा गई। हादसे में बीकानेर निवासी ट्रक के परिचालक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। कलानौर पुलिस हादसे की जांच कर रही है। हादसे के चलते तीन घंटे तक रोड जाम रहा।
विज्ञापन

मिट्टी से भरा ट्रक राजस्थान के बीकानेर से भिवानी से होते हुए रोहतक की तरफ जा रहा था। अनियंत्रित होकर ट्रक डिवाइडर को पार करते हुए रोड की दूसरी साइड आकर पलट गया। एंबुलेंस और तेज गति से आ रहे पिकअप डाला की ट्रक से टक्कर हो गई। इससे ट्रक में भरी हुई चाक मिट्टी रोड पर बिखर गई। हादसे में ट्रक के परिचालक राजस्थान के बीकानेर निवासी 29 वर्षीय विक्रम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य दो लोग घायल हो गए। घायलों को कलानौर के नागरिक अस्पताल में भेजा गया । जहां से प्राथमिक उपचार कर उन्हें रोहतक पीजीआई में रेफर किया गया। मृतक विक्रम की करीब 4 महीने पहले ही शादी हुई थी। वह बीकानेर से टाइल बनाने वाली कंपनी में नौकरी करता था। पिकअप सवार गांव रिटोली निवासी रामचंद्र और हर्ष और एक अन्य का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed