फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   One and a half lakh quintals of wheat reached the market, not purchased, farmer leaders raised questions

Rohtak News: मंडी पहुंचा डेढ़ लाख क्विंटल गेहूं की खरीद नहीं, किसान नेताओं ने उठाए सवाल

Tue, 16 Apr 2024 06:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2024 06:26 AM IST
विज्ञापन
One and a half lakh quintals of wheat reached the market, not purchased, farmer leaders raised questions
01..सांपला
सांपला। मौसम भले ही खराब हो, लेकिन मंडी में गेहूं की आवक जारी है। सोमवार को करीब 25 हजार क्विंटल गेहूं मंडी में बिक्री के लिए पहुंचा, लेकिन फसल की खरीद नहीं हुई। सोमवार को हैफेड एजेंसी की ओर से खरीद की जानी थी। पिछले तीन दिनों से मौसम खराब चल रहा है। इस वजह से फसल की कढ़ाई कटाई रुकने के अलावा एजेंसी द्वारा खरीद भी बंद कर रखी है।
विज्ञापन

मंडी में गेहूं की आवक लगातार जारी है। रविवार और सोमवार को करीब 35 हजार क्विंटल गेहूं मंडी में पहुंचा है। अधिकतर अनाज खुले आसमान के नीचे पड़ा है। बारिश से बचने के लिए कोई पुख्ता प्रबंध नजर नहीं आए। सोमवार को ऑल इंडिया कांग्रेस किसान कोऑर्डिनेटर कमेटी के सदस्य ओमप्रकाश खत्री के अलावा अन्य नेता मंडी में पहुंचे। उन्होंने किसान व आढ़तियों की समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने मंडी में खरीद को लेकर सरकार की नाकामी बताया। उन्होंने कहा कि किसान व आढ़ती दोनों परेशान हैं। सरकार की तरफ से फसल को सुरक्षित रखने के लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए। खुले आसमान के नीचे पड़ा अनाज बारिश में बर्बाद हो रहा है। किसान की मेहनत पर पानी फिर रहा है, लेकिन सरकार को कोई चिंता नहीं। सरकार सही समय पर खरीद और उठान करती तो यह नौबत नहीं आती। उन्होंने चेतावनी दी अगर सरकार ने जल्द से जल्द किसानों की फसल की खरीद और उठान नहीं किया तो किसान रोष प्रकट करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed