फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   One and a half lakh extortion sought from cloth merchant

शौरी मार्केट के कपड़ा व्यापारी से मांगी डेढ़ लाख की फिरौती, मैं सुनारिया जेल से भाई बोल रहा हूं

Wed, 18 Aug 2021 01:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
One and a half lakh extortion sought from cloth merchant
शहर के कपड़ा व्यापारी राजेश तायल को फोन कर डेढ़ लाख की रंगदारी मांगी गई है। रुपये नहीं देने पर बच्चों का उठवाने व अंजाम भुगतने की धमकी भी दी गई है। फोन करने वाले ने यह भी बताया कि वह सुनारिया जेल से भाई बोल रहा है। उसने बैरक नंबर एक में रुपये भेजने की बात कही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक जनता कॉलोनी निवासी राजेश तायल ने दी शिकायत में बताया कि सोमवार की शाम करीब 5 बजे उनके पास एक फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि वह सुनारिया जेल से भाई बोल रहा है। इसके बाद उसने डेढ़ लाख का रुपये का इंतजाम करने को कहा। एक घंटे के अंदर सुनारिया जेल की बैरक नंबर 1 में भेजने को कहने लगा। इस दौरान उसने एक महिला से भी बात करवाई। महिला ने खुद को सुनारिया जेल की वार्डन बताया। उसने भी रुपये भेज देने की बात कही। व्यापारी ने रुपये देने के लिए कुछ समय मांगा। रात 8 बजकर 11 मिनट व 8 बजकर 20 मिनट पर फिर कॉल आई। उसने कहा कि ठीक है वह 17 अगस्त को दो बजे तक रुपये भिजवा देगा। इसके बाद कपड़ा व्यापारी पुलिस के पास पहुंचा और पूरे मामले से अवगत कराया।
विज्ञापन

जेल से पता कर लिया, इस तरह का कोई बदमाश बंद नहीं है। किसी ने बाहर से ही धमकी दी है। संबंधित मोबाइल नंबर की जांच की है। जल्द पूरे मामले का खुलासा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-बलवंत सिंह, इंस्पेक्टर शिवाजी कॉलोनी थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed