फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   One and a half lakh cheated in the name of getting the tower installed

टावर लगवाने के नाम पर डेढ़ लाख ठगे

Tue, 07 Jun 2022 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
One and a half lakh cheated in the name of getting the tower installed
रोहतक। शातिरों ने ब्राह्मणवास गांव के एक व्यक्ति को मोबाइल टावर लगवाने का झांसा देकर लाखों ठग लिए। पीड़ित ने मामले की शिकायत सदर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक ब्राह्मणवास गांव निवासी जयभगवान ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसके पास किसी अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। जिसने अपना नाम नितिन कुमार और निजी टावर कंपनी का कर्मचारी बताया। टावर लगवाने के लिए उसने सीनियर अधिकारी संजय शुक्ला से बात करवाई। टावर लगवाने के लिए शातिरों ने जमीन के कागजात मंगवा लिए और कई बार में 154450 रुपये ठग लिए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने नितिन कुमार, संजय शुक्ला, राखी और राजलाल पर धोखाधड़ी मामला दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed