फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   One Accused of five crore robbery arrested by Rohtak STF

Rohtak: रेवाड़ी में हुई पांच करोड़ की लूट का आरोपी गिरफ्तार, रोहतक STF ने मध्य प्रदेश से धर दबोचा

Fri, 28 Oct 2022 11:05 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 28 Oct 2022 11:05 AM IST
सार

आरोपी पर पुलिस ने एक लाख का इनाम घोषित किया था। एसटीएफ रोहतक के इंस्पेक्टर नरेंद्र पाल की टीम ने गुरुवार रात को दीपक को मध्यप्रदेश के टोंक कलां से काबू कर लिया। अब धारूहेड़ा सीआईए की टीम आरोपी से पूछताछ करेगी।

विज्ञापन
One Accused of five crore robbery arrested by Rohtak STF
पांच करोड़ की लूट का आरोपी काबू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छह माह पहले रेवाड़ी में हुई पांच करोड़ की लूट में वांछित एक लाख के इनामी बदमाश दीपक को रोहतक एसटीएफ की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मध्यप्रदेश के देवास जिले के गांव चिड़ावद, थाना टोंकखुर्द का रहने वाला है। एसटीएफ ने आरोपी को रेवाड़ी की धारूहेड़ा की सीआईए पुलिस को सौंपा है।

विज्ञापन


विज्ञापन


एसटीएफ एसपी सुमित कुमार ने बताया कि 27 मई 2022 को डीबीजी टेक्नोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड बावल के कंटेनर चालक को अगवा कर 5 करोड़ के मोबाइल फोन लूटे गए थे। दीपक ने अपने सात साथियों के साथ वारदात को अंजाम दिया था। इस संबंध में कसौला थाने में अपहरण व लूट का मामला दर्ज किया गया था। आरोपी पर पुलिस ने एक लाख का इनाम घोषित किया था। एसटीएफ रोहतक के इंस्पेक्टर नरेंद्र पाल की टीम ने गुरुवार रात को दीपक को मध्यप्रदेश के टोंक कलां से काबू कर लिया। अब धारूहेड़ा सीआईए की टीम आरोपी से पूछताछ करेगी। आरोपी के खिलाफ मध्यप्रदेश के टोंक थाने में 2017 व 2020 में तीन मामले दर्ज किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed