फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   One accused of firing in Farmana arrested

Rohtak News: फरमाना में फायरिंग करने का एक आरोपी काबू

Thu, 03 Aug 2023 01:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Aug 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
One accused of firing in Farmana arrested
महम। 31 जुलाई की शाम छह बजे फरमाना में एक दुकानदार पर फायरिंग करने के एक आरोपी को पुलिस ने काबू कर जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी राकेश सैनी ने बताया कि गांव फरमाणा में हवाई फायरिंग कर युवक को जान से मारने की धमकी देने की वारदात को हल किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

फरमाणा निवासी सचिन की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरु की। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि 31 जुलाई को सचिन सायं करीब 6 बजे अपनी दुकान पर बैठा था। उसी दौरान गांव के निवासी अक्षय, सोनू, मंजीत, प्रदीप व अन्य युवक सचिन के पास दुकान पर आये। युवकों ने सचिन के साथ गाली-गलौच करनी शुरू कर दी। सचिन के कहने पर युवक जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गये। कुछ समय बाद अक्षय ने अपने हाथ में लिए हुए हथियार से हवाई फायरिंग की। सचिन अपना बचाव करते हुए खेतों की तरफ भाग गया। हवलदार सुरजीत द्वारा की गई जांच के बाद आरोपी प्रदीप को गिरफ्तार किया गया। बाकी आरोपियों के लिए धरपकड़ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed