फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   On World No Tobacco Day, the oath of de-addiction was administered at PGI.

Rohtak News: विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर पीजीआई में दिलाई नशामुक्ति की शपथ

Sun, 31 May 2026 08:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 31 May 2026 08:22 PM IST
विज्ञापन
On World No Tobacco Day, the oath of de-addiction was administered at PGI.
27-पीजीआई की ओपीडी में उप​स्थित कुलपति डॉ. एचके अग्रवाल, निदेशक डॉ. एसके सिंघल व अन्य। स्रोत: प
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर शनिवार को पीजीआई की ओपीडी में सामुदायिक चिकित्सा विभाग एवं मनोरोग विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एचके अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और आमजन, कर्मचारियों तथा छात्रों को नशा न करने की शपथ दिलाई।
डॉ. अग्रवाल ने कहा कि तंबाकू और अन्य नशे शरीर के प्रत्येक अंग पर गंभीर दुष्प्रभाव डालते हैं। इससे फेफड़े खराब होते हैं, हृदय रोग बढ़ते हैं, मस्तिष्क प्रभावित होता है और कैंसर का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। उन्होंने बताया कि दुनिया में 40 मिलियन से अधिक बच्चे नशे की लत का शिकार हैं, जो चिंता का विषय है। उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों से बच्चों पर विशेष निगरानी रखने की अपील की।
विज्ञापन

निदेशक डॉ. एसके सिंघल ने तंबाकू से होने वाले नुकसान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में प्रतिभागी छात्रों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. नीलम कुमार, डॉ. मीणा, डॉ. मीनाक्षी सहित अनेक गणमान्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed