फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   On the rumor of the result, I told the friend that if I fail, my parents will scold me, a tenth student who has gone missing from home

रिजल्ट की अफवाह पर दोस्त को बताया कि मैं फेल हो जाऊंगा तो मम्मी-पापा डांटेंगे, घर से लापता हुआ दसवीं का छात्र

Tue, 26 May 2020 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
On the rumor of the result, I told the friend that if I fail, my parents will scold me, a tenth student who has gone missing from home
राजेंद्र नगर से 17 साल का दसवीं का छात्र अपने घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। इसकी शिकायत पिता ने पुलिस को दी है। पुलिस को दी शिकायत में पिता ने उसके बेटे के 20 मई से लापता होने के बारे में बताते हुए उसके अपहरण की आशंका जताई है। पिता की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सुखपुरा चौकी पुलिस को दी शिकायत में कृष्ण निवासी गांव सामण ने बताया कि हाल ही में राजेंद्र नगर में किराये पर रहता है। उसने बताया कि 20 मई को उसका एकलौता बेटा हिमांशु (17) घर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। उसे अनेकों जगहों पर तलाशा, लेकिन उसका कही कोई भेद नहीं लगा। पिता ने बताया कि लापता होने के वक्त हिमांशु ने चेक की लाल शर्ट व नीली जींस पहनी हुई थी। इसके अलावा उसके पैरों में रबड़ की चप्पल पहनी हुई थी। पिता ने पुलिस को दी शिकायत में हिमांशु के अपहरण किए जाने की आशंका भी जताई है। पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित मामले में अपहरण की धारा के तहत केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पिता बोले, दोस्त के समझाने पर भी नहीं माना
लापता बच्चे के पिता कृष्ण ने बताया कि वह पेशे से ड्राइवर है। वह राजेंद्र नगर में पत्नी मनीषा व एकलौते बेटे हिमांशु के साथ किराये के मकान में रहता है। उसने बताया कि 20 मई की सुबह बेटे हिमांशु ने घर पर बताया कि एक-दो दिनों में दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम आने की बात चल रही है। इस बारे में पता करने के लिए वह अपने स्कूल टीचर के घर गया। स्कूल टीचर ने भी रिजल्ट जल्द ही आने की बात कही। इसके बाद हिमांशु घर से थोड़ी दूर अपने दोस्त के पास गया। जहां उसने दोस्त को कहा कि दो दिनों के अंदर मेरा रिजल्ट आ जाएगा। मेरा एक पेपर सही नहीं हुआ है, मेरी उस पेपर में फेल होने की संभावना है। फेल होने पर मम्मी-पापा मुझे मारेंगे। इसलिए मैं घर छोड़कर जा रहा हूं। यह बात कहने बाद वह वहां से चला गया। पिता के अनुसार हिमांशु के दोस्त से यह बातें उसी शाम को बताई। साथ ही बताया कि उसने हिमांशु को काफी समझाने की भी कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां बोली, मैंने तो इसलिए धमकाया था कि पढ़ लिखकर नाम रोशन करें
अपने एकलौते बेटे के यूं संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो जाने से मां-पिता का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। दोनों सिर्फ जीने के लिए ही नाममात्र खा रहे हैं। रोती-बिलखती मां ने कहा कि उसने 17 या 18 मई को बेटे हिमांशु को मन लगाकर पढ़ाई करने के बारे में कहा था। इसके लिए मां ने उसे धमकाते हुए कहा था कि अगर पेपर में नंबर कम आए तो तेरी पिटाई करूंगी। अब बेटे के पेपर में फेल हो जाने के डर से घर से चले जाने पर मां लगातार रो रही है। मां कह रही है कि मेरे बेटे आजा, मैंने तुझे सिर्फ इसलिए धमकाया था, ताकि तू पढ़ लिखकर अफसर बन जाएं और हम मजदूर मां-पिता का नाम रोशन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed