{"_id":"6611b78788b3d28d71021334","slug":"on-the-gold-in-the-boxing-championship-jangra-won-the-gold-by-defeating-uttarakhands-babita-farswan-4-1-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-109281-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: बॉक्सिंग चैंपियनशिप में बरहाना की तनीषा ने जीता सोना जांगड़ा ने उत्तराखंड की बबीता फरस्वान को 4-1 से हरा जीता गोल्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: बॉक्सिंग चैंपियनशिप में बरहाना की तनीषा ने जीता सोना जांगड़ा ने उत्तराखंड की बबीता फरस्वान को 4-1 से हरा जीता गोल्ड
Sun, 07 Apr 2024 02:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 07 Apr 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
06jjrp10 मुक्केबाजी प्रतियोगिता में तनीषा जांगड़ा ने जीता स्वर्ण पदक ।स्त्रोत स्वयं
झज्जर। राजीव गांधी खेल परिसर स्थित राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र रोहतक में चल रही खेलों इंडिया आरईसी प्रोग्राम के जरिए नेशनल ओपन हंट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शनिवार को सब जूनियर वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले करवाए गए। महिला वर्ग में झज्जर जिले से बरहाना गांव की तनीषा जांगड़ा ने 54-57 किलोग्राम भार वर्ग में उत्तराखंड की बॉक्सर बबीता फरसवान को 4-1 से हरा कर स्वर्ण पदक हासिल किया।
तनीषा जांगड़ा मुख्यतः जिले के बेरी ब्लॉक बरहाना गांव की राकेश ठेकेदार की पुत्री और जगदीश जांगड़ा की पोती है। तनीषा जांगड़ा की जीत हासिल करने पर अखिल भारतीय जांगिड़ महासभा जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार जांगड़ा, जय भगवान, भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल जांगड़ा, बरहाना गांव के सरपंच संदीप शास्त्री, जिला किशोर काउंसलर संदीप कुमार जांगड़ा, पूर्व परियोजना अधिकारी रामेश्वर शर्मा ने बधाई दी। साथ ही कोच दीपक छिक्कारा, मनोज कादयान को भी बधाई दी।
प्रतियोगिता में 15 विभिन्न भार वर्गों में मुकाबले हुए। इसमें 180 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में देशभर से चार विभिन्न रीजनल चैंपियनशिप में विजेता खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। शुक्रवार को हुए सेमीफाइनल में विजेता खिलाड़ियों ने फाइनल में अपनी जगह बनाई और फाइनल से कड़ा मुकाबला के साथ दमखम दिखाया। तनीषा जांगड़ा पिछले तीन साल से रोहतक में कोच दीपक छिकारा और मनोज कादियान की देखरेख अभ्यास कर रही है।